Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

हरियाणा

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

Updated on Monday, June 29, 2026 21:29 PM IST

चंडीगढ़ : सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में कमी के बावजूद देश में दाम नहीं घटाने पर केंद्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि बीजेपी सरकार जनता को लूटने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरान युद्ध खत्म होने के बाद अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव गिरकर 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास हो गया है। लेकिन, बीजेपी सरकार बेंट क्रूड की कीमतों में भारी गिरावट का फायदा देश की जनता को नहीं दे रही है। जबकि कच्चे तेल की कीमतें गिरने के साथ ही दुनिया के कई देशों में पेट्रोल-डीजल के दाम कम हुए हैं। बांग्लादेश, म्यांमार, भूटान जैसे पड़ोसी देशों ने भी अपने यहाँ दाम घटा दिए। लेकिन भारत की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल करीब ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर के आसपास बिक रहा है। दीपेन्द्र हुड्डा ने मांग करी कि सरकार पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के दाम तुरंत घटाए और लोगों को महंगाई से राहत दिलाए। उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरान युद्ध की आड़ में भाजपा सरकार ने कमर्शियल LPG के दाम दोगुने कर दिये। वहीं घरेलू सिलेंडर, रेहड़ी-पटरी वाले दुकानदारों, मजदूरों, अल्प आय वाले गरीबों के काम आने वाला 5 किलो के छोटा सिलेंडर और CNG हर चीज़ महँगी कर दी। अब जब सप्लाई सामान्य हो चुकी है, तो LPG के बढ़े हुए दाम क्यों नहीं घटाए जा रहे हैं। इसी तरह कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट होने के बावजूद केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल के दाम कम नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि जब कच्चा तेल महंगा हुआ तो जनता पर उसका सारा बोझ डाल दिया गया, अब कच्चा तेल सस्ता हो गया तो भी लोगों को महंगाई से कोई राहत नहीं दी जा रही है। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि पेट्रोल-डीजल का रेट बढ़ने से अन्य चीजों के दाम के साथ साथ महंगाई भी आसमान छू रही है। डीजल का दाम बढ़ने से सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को हो रहा है। इससे खेती की लागत बढ़ गई है। ट्रांसपोर्ट का खर्च बढ़ने से आम उपभोग की हर वस्तु महंगी होती जा रही है। उन्होंने बेकाबू रफ्तार से बढ़ रही महंगाई पर गहरी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि पहले से ही महंगाई से त्रस्त जनता पर रोजाना महंगाई की मार से उनका जीना दुश्वार हो गया है। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस मूल्य वृद्धि ने सीधे तौर पर लोगों के घर की रसोई पर प्रहार किया है। महंगाई से त्रस्त जनता कह रही है कि अच्छे दिन आये नहीं अच्छे दिन चले गये। आम गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को घर चलाना मुश्किल हो गया है। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि जो सरकार आम लोगों के दो वक़्त की रोटी को भी महंगा कर दे उसे सत्ता में एक पल भी रहने का हक नहीं है। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने मांग करी कि सरकार आम जनता को महंगाई से राहत देने के लिए तुरंत जरूरी उपाय करे।

Have something to say? Post your comment
राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

: राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

: पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

: हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

: हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

: अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

: किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

: हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

: ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

: हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

X