Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

हरियाणा

सोनीपत के हलालपुर में दो कैंटरों की टक्कर में दो की मौत, केबिन काटकर निकाला गया शव

Updated on Tuesday, June 30, 2026 19:38 PM IST

सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत में मंगलवार तड़के यूईआर-2 पर हलालपुर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पीछे चल रहे कैंटर का अगला केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार दोनों व्यक्ति अंदर ही फंस गए। प्रत्यक्षदर्शियों और प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा मंगलवार सुबह चार बजे हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे। अचानक किसी कारण से पीछे चल रहा कैंटर आगे चल रहे वाहन से जा टकराया। टक्कर के बाद जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही खरखौदा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। क्षतिग्रस्त केबिन में फंसे दोनों व्यक्तियों को बाहर निकालना पुलिस और राहत दल के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। लोहे के मलबे को काटकर और काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंचे चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। दोनों के पास से मिले दस्तावेजों और कैंटर के नंबर प्लेट के आधार पर वाहन मालिक की जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि मृतकों की शिनाख्त की जा सके। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल, सोनीपत भेज दिया है।


फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार, चालक की लापरवाही या वाहन पर नियंत्रण खोने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या दुर्घटना में किसी तकनीकी खराबी या सड़क की स्थिति की भी कोई भूमिका रही है।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि खरखौदा थाना पुलिस हादसे के कारणों की गंभीरता से जांच कर रही है, शुरूआती जांच में नींद लगने की बाद सामने आई है। सही रिपोर्ट के लिए टीम का गठन किया जा रहा है, जो घटना स्थल पर मौजूद लोगों और आस-पास की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच करेगी और मृतकों की पहचान की जा रही है।

Have something to say? Post your comment
राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

: राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

: पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

: हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

: हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

: अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

: किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

: हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

: ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

: हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

X