Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

हरियाणा

रिश्वतखोरी का मामला : हरियाणा में IPS अधिकारी दीपक गहलावत को CBI ने किया गिरफ्तार

Updated on Wednesday, July 01, 2026 18:00 PM IST

चंडीगढ़ : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा कैडर के 2012 बैच के एक आईपीएस (IPS) अधिकारी दीपक गहलावत को गिरफ्तार किया है। उक्त अधिकारी वर्तमान में दिल्ली में नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति (सेंट्रल डेप्यूटेशन) पर तैनात हैं। सीबीआई ने इस सिलसिले में 8 जून 2026 को दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर और दो अन्य निजी व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान यह सनसनीखेज खुलासा हुआ कि उक्त आईपीएस अधिकारी ने पुडुचेरी में नकली दवाओं की बिक्री से जुड़े मामलों में राहत दिलाने के नाम पर मोटी रिश्वत की मांग की थी। अधिकारी ने दावा किया था कि वह सीबीआई द्वारा की जा रही जांच में अपने व्यक्तिगत प्रभाव का इस्तेमाल कर निजी व्यक्तियों को राहत दिला सकता है।


पहले भी हो चुकी हैं गिरफ्तारियां, लाखों का कैश बरामदः
इससे पहले, सीबीआई ने जाल बिछाकर दिल्ली पुलिस के आरोपी इंस्पेक्टर को 6 अन्य निजी व्यक्तियों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। इस कार्रवाई के दौरान ट्रैप (जाल) की राशि के रूप में लगभग ₹25 लाख और तलाशी के दौरान ₹90 लाख नकद बरामद किए गए थे। इसके साथ ही जांच के दौरान कई अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज भी जब्त किए गए थे।


ठिकानों पर छापेमारी, डिजिटल डिवाइस जब्तः
आईपीएस अधिकारी की संलिप्तता सामने आने के बाद सीबीआई ने उनसे जुड़े कई परिसरों और ठिकानों पर सघन छापेमारी की है। इस तलाशी अभियान के दौरान कई डिजिटल उपकरण, हार्ड डिस्क और महत्वपूर्ण दस्तावेज आदि जब्त किए गए हैं, जिनकी स्क्रूटनी की जा रही है। सीबीआई इस पूरे रिश्वतकांड के नेटवर्क को खंगालने के लिए मामले की जांच लगातार जारी रखे हुए है।

Have something to say? Post your comment
राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

: राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

: पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

: हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

: हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

: अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

: किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

: हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

: ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

: हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

X