Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

हरियाणा

नगर निगम पंचकूला की राजस्व वसूली में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, पहली तिमाही में 78 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज-आयुक्त विनय कुमार

Updated on Thursday, July 02, 2026 19:30 PM IST

 

पंचकूला : नगर निगम पंचकूला ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में राजस्व संग्रहण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। नगर निगम आयुक्त श्री विनय कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष कर वसूली एवं जन-जागरूकता अभियान के परिणामस्वरूप निगम ने 1 अप्रैल से 30 जून 2026 के दौरान 7.57 करोड़ रुपए का राजस्व संग्रह किया है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में प्राप्त 4.26 करोड़ रुपए की तुलना में लगभग 78 प्रतिशत अधिक है।

इस अवधि में संपत्ति कर से 5.92 करोड़ रुपए , अग्निशमन कर से 0.36 करोड़ रुपए तथा कूड़ा संग्रहण शुल्क से 1.29 करोड़ रुपए की आय प्राप्त हुई है।

आयुक्त श्री विनय कुमार ने बताया कि नगर निगम द्वारा कर संग्रहण को सुदृढ़ बनाने के लिए नियमित समीक्षा, विशेष वसूली अभियान, बड़े बकायेदारों पर कार्रवाई तथा नागरिकों को समय पर कर जमा करने के लिए जागरूक करने जैसे अनेक कदम उठाए गए हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।

उन्होंने बताया कि 2 लाख रुपये से अधिक बकाया रखने वाली 752 संपत्तियों को प्रथम नोटिस जारी किए गए, जिनमें से 47 संपत्ति स्वामियों ने भुगतान कर दिया है, जबकि शेष 705 संपत्तियों को शीघ्र ही द्वितीय नोटिस जारी किए जाएंगे। निगम का उद्देश्य स्वैच्छिक कर भुगतान को बढ़ावा देना तथा सभी बकायेदारों से समयबद्ध वसूली सुनिश्चित करना है।

आयुक्त ने कहा कि सेल्फ-सर्टिफिकेशन अभियान को भी नागरिकों का अच्छा सहयोग मिल रहा है। नगर निगम क्षेत्र की 1,04,631 संपत्तियों में से 44,002 संपत्तियों का सेल्फ-सर्टिफिकेशन पूर्ण हो चुका है, जो कुल संपत्तियों का 42.05 प्रतिशत है। उन्होंने अधिकारियों को शेष संपत्तियों का भी शीघ्र सेल्फ-सर्टिफिकेशन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

श्री विनय कुमार ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 में नगर निगम ने कुल 14.72 करोड़ रुपये का राजस्व संग्रह किया था। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पहली तिमाही में प्राप्त उत्साहजनक परिणामों को देखते हुए चालू वित्तीय वर्ष में निगम राजस्व संग्रहण के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे समय पर अपने कर एवं अन्य देय शुल्क का भुगतान करें तथा सेल्फ-सर्टिफिकेशन प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करें। नागरिकों के सहयोग से ही पंचकूला को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं आधुनिक शहर बनाने के लक्ष्य को और अधिक मजबूती मिलेगी.

Have something to say? Post your comment
राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

: राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

: पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

: हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

: हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

: अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

: किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

: हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

: ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

: हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

X