Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

उत्तर प्रदेश

यूपी से दिल्ली का सफर आसान, ढाई साल बाद फिर शुरू हुई बरेली से फ्लाइट सर्विस

Updated on Friday, July 03, 2026 11:38 AM IST

यूपी के बरेली से अब दिल्ली फ्लाइट का इंतजार खत्म हुआ। गुरुवार को बरेली-दिल्ली- बरेली फ्लाइट फिर से शुरू हो गई। पहले दिन दिल्ली से बरेली 51 यात्री आए और बरेली से दिल्ली को 37 यात्री गये। हालांकि फ्लाइट किन्हीं कारणों से पहले ही दिन लेट हो गई। दिल्ली से ही अपने निर्धारित समय 13:35 बजे न चलकर करीब 25 मिनट विलंब से चली। बरेली 15:00 बजे पहुंची। यहां से 27 मिनट के बाद रवाना हुई।


ढ़ाई साल पहले इंडिगो ने बरेली- दिल्ली फ्लाइट का बंद कर दिया था, उसके बाद से लगातार दिल्ली की फ्लाइट शुरू करने की मांग हो रही थी, आखिरकार गुरुवार से इंडिगो ने एटीआर-2 (6ई7425-7426) फ्लाइट दिल्ली-बरेली-दिल्ली फिर से चल दी है। गुरुवार को पहले ही फ्लाइट अपने निर्धारित समय पर नहीं आई। करीब 25 मिनट विलंब से बरेली पहुंची। दिल्ली से बरेली को 51 यात्रियों ने यात्रा की। यहां 25 मिनट ठहराव के बाद 325 बजे दिल्ली वापसी को फ्लाइ० रेडी हुई और 3:27 बजे 37 यात्रियों को लेकर रवाना हो गई। पहले दिल्ली-बरेली फ्लाइट का भव्य स्वागत हुआ।


अधिकारियों और कर्मचारियों में बेहद ही उत्साह था। वहीं यात्रियों में भी एटीआर-2 पर सफर करने को उत्साह नजर आया। यह सप्ताह में मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को आएगी। डायरेक्टर अवधेश कुमार अग्रवाल ने बताया, बरेली-दिल्ली- बरेली फ्लाइट का गुरुवार से शुभारंभ हो गया है। सप्ताह में तीन दिन संचालन होगा। पहले दिन फ्लाइट कुछ विलंब से आई। दिल्ली से 51 यात्री बरेली आये और बरेली से 37 यात्रियों को लेकर फ्लाइट दिल्ली को रवाना हुई।


अब आसान हुआ दिल्ली जाना
दिल्ली की फ्लाइट को लेकर अधिक मांग थी। बरेली से व्यापारी, स्टूडेंट्स, डाक्टर, वैज्ञानिक, उद्यमियों और मरीजों का दिल्ली अधिक आना जाना होता हैं। लखनऊ की अपेक्षा इलाज को दिल्ली लोग अधिक जाते हैं। ट्रेन, बस और कार का सफर दिक्कतों वाला रहता है। दिल्ली जाने में करीब पांच घंटा लगते हैं। यात्रियों का कहना है, अब दिल्ली जाना आसान होगा। हालांकि सप्ताह में तीन दिन फ्लाइट है, इंडिगो दिल्ली-बरेली फ्लाइट को नियमित करे तो अच्छा रहेगा।


बरेली एयरपोर्ट से बरेली-दिल्ली फ्लाइट आठ मार्च 2021 को शुरू हुई, मार्च 2024 में बंद हो गई। इंडिगो का तीन साल को अनुबंध था। अनुबंध खत्म होने पर दिल्ली-बरेली फ्लाइट का संचालन रोक दिया गया। जिससे बरेलियंस ही नहीं आसपास के कई जिलों के लोगों को दिक्कत हो गई। यहां से हल्द्वानी, रुद्रपुर, नैनीताल आदि जगह से लोग दिल्ली को बरेली से फ्लाइट पकड़ते थे। ढाई साल से एयरपोर्ट प्रबंधन दिल्ली-बरेली फ्लाइट पुनः संचालन को मांग कर रहा था। अब जाकर गुरुवार से बरेली-दिल्ली फ्लाइट फिर से शुरू हो गई। यात्री राकेश, विवेक, अनुपम आदि का कहना है, फ्लाइट न चलने से दिल्ली जाने में बड़ी दिक्कतें आती थीं।

 

Have something to say? Post your comment
सशक्त नारी ही समर्थ उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री योगी

: सशक्त नारी ही समर्थ उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री योगी

मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने को तैयार काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

: मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने को तैयार काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और नए भारत की भाग्यविधाता बन रही यूपी की नारी : सीएम योगी

: ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और नए भारत की भाग्यविधाता बन रही यूपी की नारी : सीएम योगी

नवरात्र पर योगी का संदेश: मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही साकार होगा विकसित यूपी का सपना

: नवरात्र पर योगी का संदेश: मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही साकार होगा विकसित यूपी का सपना

नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

: नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

: नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

: बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

'मैं तैयार, आप भी अयोध्या से लड़िए चुनाव', सीएम योगी को अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार

: 'मैं तैयार, आप भी अयोध्या से लड़िए चुनाव', सीएम योगी को अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार

भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

: भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट की मंजूरी

: जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट की मंजूरी

X