Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

उत्तर प्रदेश

यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन आज, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Updated on Friday, July 03, 2026 12:14 PM IST

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2 से 4 जुलाई के बीच राज्य के 60 जिलों में आयोजित की जा रही है। प्रतिदिन दो पालियों में अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। पेपर लीक को रोकने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दूसरे दिन शुक्रवार को प्रयागराज में 53 परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। प्रयागराज में परीक्षा देने आईं एक महिला अभ्यर्थी ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए बताया, "आज यूपी टीईटी की परीक्षा है। आज इस परीक्षा का दूसरा दिन है और मैं परीक्षा देने के लिए फतेहपुर से यहां आई हूं। मेरी दोनों पालियों में परीक्षा होनी है। परीक्षा केंद्र बहुत अच्छा है और यहां सभी इंतजाम बहुत अच्छे हैं। कई कड़े नियम और पाबंदियां लागू की गई हैं।" प्रयागराज में परीक्षा देने आए एक और अभ्यर्थी ने कहा कि सरकार की ओर काफी अच्छी व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थियों के आने-जाने के लिए भी इंतजाम किए गए हैं।


प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी दूसरे दिन टीईटी की परीक्षा सुचारू और शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की जा रही है। सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।
अमेठी जिले में यूपी टीईटी परीक्षा का दूसरा दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकल-मुक्त बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। जिले भर के 12 केंद्रों पर कुल 23,040 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।


गाजीपुर के जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने यूपी टीईटी परीक्षा को लेकर बीते दिन बताया था, "गाजीपुर जिले में टीईटी परीक्षा के लिए कुल 18 केंद्र बनाए गए हैं और हर शिफ्ट में लगभग 7,500 उम्मीदवार शामिल हो रहे हैं। परीक्षा को सुचारू रूप से आयोजित करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।"
उन्नाव के जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने बीते दिन जानकारी दी थी कि टीईटी परीक्षा जिले के सात केंद्रों पर आयोजित की जा रही है, जिसमें लगभग 10,500 उम्मीदवार शामिल हो रहे हैं। इसे देखते हुए हमने व्यापक तैयारियां की हैं। सभी केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षाकर्मी, पुलिस स्टाफ और प्रशासनिक अधिकारी तैनात किए गए हैं।"

Have something to say? Post your comment
सशक्त नारी ही समर्थ उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री योगी

: सशक्त नारी ही समर्थ उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री योगी

मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने को तैयार काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

: मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने को तैयार काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और नए भारत की भाग्यविधाता बन रही यूपी की नारी : सीएम योगी

: ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और नए भारत की भाग्यविधाता बन रही यूपी की नारी : सीएम योगी

नवरात्र पर योगी का संदेश: मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही साकार होगा विकसित यूपी का सपना

: नवरात्र पर योगी का संदेश: मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही साकार होगा विकसित यूपी का सपना

नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

: नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

: नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

: बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

'मैं तैयार, आप भी अयोध्या से लड़िए चुनाव', सीएम योगी को अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार

: 'मैं तैयार, आप भी अयोध्या से लड़िए चुनाव', सीएम योगी को अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार

भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

: भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट की मंजूरी

: जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट की मंजूरी

X