Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

हरियाणा

कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज

Updated on Friday, July 03, 2026 19:30 PM IST

चंडीगढ़ : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि आगामी छह जुलाई को प्रात: 9 बजे अम्बाला छावनी में सुभाष पार्क के समक्ष हमारे संगठन के जन्मदाता डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर प्रदेशस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्‌डा, मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता एवं प्रदेश से अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे। विज अम्बाला छावनी के बीपीएस प्लेनेटेरियम में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी हमारे संगठन के जन्मदाता हैं जो अंबाला छावनी आए थे। उन्होंने ही जनसंघ बनाया और जनसंघ ही बाद में जनता पार्टी बनी और जनता पार्टी से ही भारतीय जनता पार्टी बनी।


ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी को केंद्र सरकार ने इस अभियान का प्रमुख केंद्र बनाने का निर्णय लिया है। दिल्ली से कश्मीर यात्रा के दौरान डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी हरियाणा में केवल अम्बाला छावनी में ही उतरे थे और यहां उन्होंने जनसभा की थी, इसलिए छह जुलाई उनकी जयंती के दिन बड़े स्तर पर जयंती मनाना तय किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेशस्तरीय यह कार्यक्रम प्रात: 9 बजे प्रारंभ होगा। इस कार्यक्रम में उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। बैठक के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने प्रबंधों को लेकर भी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की।


“एक देश में दो प्रधान, दो विधान, दो निशान नहीं रहेंगे” यह नारा डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने दिया था : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि हमारी पार्टी के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जो देश की पहली सरकार में उद्योग मंत्री थे, मगर उन्होंने कांग्रेस के रंग-ढंग देखकर उनसे अलग होकर अलग पार्टी बनाए जाने की जरूरत महसूस की और उन्होंने जनसंघ की स्थापना की। दीन दयाल उपाध्याय जी राष्ट्रवादी थे जोकि उनके साथ थे और वह हिंदुस्तान की संस्कृति को आगे बढ़ाना चाहते थे। विभाजन के समय कश्मीर में अनुछेद 370 लगाया गया जिसके वह विरोधी थे। एक देश में दो प्रधान, दो विधान, दो निशान नहीं रहेंगे यह नारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने दिया था।


कश्मीर यात्रा के दौरान अम्बाला छावनी में रूके थे डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी : विज
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि उस समय कश्मीर में जाने के लिए वहां की सरकार से परमिट लेना पड़ता था मगर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कहा था कि वह बिना परमिट लिए जाएंगे क्योंकि कश्मीर मेरे देश का अभिन्न अंग है और वह कश्मीर तक जाएंगे। उन्होंने दिल्ली से अपनी यात्रा रेलगाड़ी से आरंभ की। इसके बाद वह अम्बाला छावनी में उतरे थे क्योंकि अम्बाला शुरू से राष्ट्रवादियों का शहर माना जाता था और यहां अनाज मंडी में उन्होंने जनसभा भी करी थी। इसके बाद वह कुछ कार्यकर्ताओं के घर भी गए थे। आठ मई को वह यहां आए थे और इसके अगले दिन वह पंजाब की ओर चले गए थे। 11 तारीख को कश्मीर सरकार ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया था। रहस्मय परिस्थितियों में वो हमें छोड़कर चले गए।


अम्बाला छावनी में पूरे जोश के साथ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा : अनिल विज
वहीं, पत्रकारों से बातचीत के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती छह जुलाई को अम्बाला छावनी में पूरे जोश के साथ मनाई जाएगी और इसके लिए आज बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इकट्‌ठा हुए हैं।
उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने उस समय नारा दिया था कि एक देश में दो प्रधान, दो निशान और दो संविधान नहीं रहेंगे क्योंकि उस समय कांग्रेस की सरकार ने अनुछेद 370 लगाकर कश्मीर में अलग संविधान बनाकर अलग दर्जा दिया था । इसके विरोध में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर जाने का निर्णय लिया। उस समय कश्मीर जाने के लिए सरकार से परमिट लेना पड़ता था और उन्होंने कहा था कि वह बिना परमिट के जाएंगे और इस यात्रा के दौरान वह एक दिन अम्बाला छावनी में रहे थे और यहां उन्होंने जनसभा भी की थी। इसलिए अम्बाला छावनी में उनका बहुत बड़ा कार्यक्रम होगा जिसको केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व पूर्व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा जी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री जी, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष एवं अन्य भी शामिल होंगे।
वहीं आज इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता संजीव सोनी, विजेंद्र चौहान, जसबीर सिंह जस्सी, राजीव गुप्ता, किरणपाल चौहान, नप अध्यक्ष स्वर्ण कौर, उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, रवि बुद्धिराजा, हर्ष बिंद्रा, विकास बहगल, प्रवेश शर्मा, आशीष अग्रवाल, बीएस बिंद्रा, पुनीत सरपाल, बलविंद्र सिंह शाहपुर, सुदर्शन सिंह सहगल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

: राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

: पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

: हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

: हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

: अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

: किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

: हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

: ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

: हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

X