Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

हरियाणा

भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह

Updated on Friday, July 03, 2026 19:37 PM IST

चंडीगढ़ : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के 11 वर्षों के शासन में हरियाणा विकास, निवेश और रोजगार की पहचान खोकर बेरोजगारी, पेपर लीक, भर्ती घोटालों, HPSC विवाद, किसानों की बदहाली, चरमराती कानून-व्यवस्था, बढ़ते अपराध, नशे, महंगाई, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन गया है। उन्होंने कहा कि कभी देश के अग्रणी राज्यों में गिने जाने वाले हरियाणा में आज युवा रोजगार के लिए भटक रहा है, किसान संकट में है, व्यापारी आर्थिक दबाव झेल रहा है, महिलाएं स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही हैं और आम नागरिक महंगाई तथा भ्रष्टाचार की दोहरी मार झेल रहा है। भाजपा सरकार के दावों और जमीनी हकीकत के बीच की खाई अब पूरी तरह जनता के सामने उजागर हो चुकी है। राव नरेंद्र सिंह ने पंचकूला में पुलिस कांस्टेबल भर्ती के फिजिकल टेस्ट के दौरान सैदपुर गांव अटेली (महेंद्रगढ़) के 27 वर्षीय युवक कपिल की दुखद मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल एक हादसा नहीं, बल्कि सरकार की संवेदनहीनता और प्रशासनिक विफलता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जब सरकार हजारों युवाओं को भीषण गर्मी में भर्ती परीक्षा के लिए बुलाती है, तो उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना उसकी संवैधानिक और नैतिक जिम्मेदारी है। क्या परीक्षा स्थल पर पर्याप्त एम्बुलेंस, प्रशिक्षित मेडिकल टीम, जीवनरक्षक उपकरण, शीतल पेयजल और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध थी? यदि नहीं, तो यह केवल लापरवाही नहीं, बल्कि युवाओं के जीवन के प्रति सरकार की गंभीर असंवेदनशीलता को दर्शाता है।


उन्होंने मांग की कि इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं समयबद्ध जांच कर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही मृतक कपिल की गर्भवती पत्नी और तीन वर्षीय बेटी के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सम्मानजनक आर्थिक मुआवजा, कपिल की पत्नी को सरकारी नौकरी तथा परिवार की दीर्घकालिक आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। भविष्य में ऐसी किसी भी दुखद घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी भर्ती परीक्षाओं में अनिवार्य हेल्थ एंड सेफ्टी प्रोटोकॉल लागू किए जाएं।


अंत में राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा का युवा, किसान, कर्मचारी, व्यापारी, महिला और आम नागरिक अब परिवर्तन चाहता है। कांग्रेस पार्टी प्रदेश की जनता की आवाज़ बनकर इन सभी मुद्दों को विधानसभा से लेकर सड़क तक पूरी ताकत के साथ उठाती रहेगी। भ्रष्टाचार, प्रशासनिक विफलताओं और जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध कांग्रेस का संघर्ष लगातार जारी रहेगा तथा जनता के प्रति सरकार की जवाबदेही हर हाल में सुनिश्चित कराई जाएगी।

Have something to say? Post your comment
राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

: राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

: पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

: हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

: हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

: अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

: किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

: हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

: ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

: हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

X