Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

स्वास्थ्य

बार-बार होने वाला सिरदर्द हो सकता है खतरे की घंटी, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

Updated on Saturday, July 04, 2026 17:53 PM IST

सिरदर्द को आमतौर पर लोग एक साधारण समस्या मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। थकान, नींद की कमी, काम का तनाव, पानी की कमी, या लंबे समय तक मोबाइल और कंप्यूटर स्क्रीन देखने के बाद होने वाला सिरदर्द आम बात है और आराम करने से अक्सर ठीक भी हो जाता है, लेकिन मेडिकल विशेषज्ञों के अनुसार, हर सिरदर्द सामान्य नहीं होता। जब यह दर्द बार-बार होने लगे या इसके साथ शरीर में कुछ असामान्य बदलाव दिखने लगें, तो इसे हल्के में लेना सही नहीं होता। कई बार यही बदलाव किसी गंभीर न्यूरोलॉजिकल समस्या, जैसे ब्रेन ट्यूमर का शुरुआती संकेत हो सकते हैं।

ब्रेन ट्यूमर को लेकर सबसे बड़ी गलतफहमी यह है कि इसका पहला और सबसे बड़ा लक्षण तेज और असहनीय सिरदर्द होता है, लेकिन मेडिकल रिसर्च बताती है कि शुरुआती चरण में यह बीमारी अक्सर बहुत साधारण संकेतों के साथ शुरू होती है, जिन्हें लोग सामान्य थकान या तनाव समझ लेते हैं। इसी वजह से कई मामलों में सही समय पर पहचान नहीं हो पाती। ब्रेन ट्यूमर के लक्षण इस बात पर निर्भर करते हैं कि ट्यूमर दिमाग के किस हिस्से में है, उसका आकार कितना है और वह कितनी तेजी से बढ़ रहा है।

जब दिमाग में किसी जगह असामान्य कोशिकाओं की वृद्धि शुरू होती है, तो वह आसपास के ऊतकों पर दबाव डालने लगती है। इसी दबाव की वजह से अलग-अलग तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं। अगर ट्यूमर सोचने-समझने या याददाश्त वाले हिस्से में है, तो व्यक्ति को चीजें भूलने की समस्या, ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई या निर्णय लेने में परेशानी हो सकती है। कई लोग इसे बढ़ती उम्र या मानसिक तनाव मान लेते हैं, जबकि यह एक शुरुआती संकेत हो सकता है।

इसी तरह अगर ट्यूमर दिमाग के उस हिस्से को प्रभावित करता है जो देखने की क्षमता को नियंत्रित करता है, तो व्यक्ति को धुंधला दिखना, दोहरी छवि दिखाई देना या नजर कमजोर होने जैसी समस्या हो सकती है। कुछ मामलों में मरीज को बोलने में कठिनाई होने लगती है या सही शब्द चुनने में परेशानी महसूस होती है। ये बदलाव धीरे-धीरे आते हैं, इसलिए लोग इन्हें गंभीरता से नहीं लेते।

ब्रेन ट्यूमर का असर शरीर के संतुलन और मांसपेशियों पर भी पड़ सकता है। ऐसे में व्यक्ति को चलते समय लड़खड़ाहट महसूस हो सकती है, हाथ-पैरों में कमजोरी आ सकती है या रोजमर्रा के काम करने में दिक्कत आने लगती है। कुछ मामलों में अचानक चिड़चिड़ापन, व्यवहार में बदलाव या सामाजिक दूरी बढ़ना भी देखा जाता है, जिसे अक्सर मानसिक तनाव समझ लिया जाता है।

हालांकि हर सिरदर्द खतरनाक नहीं होता, लेकिन कुछ संकेत ऐसे होते हैं जिन पर ध्यान देना जरूरी है। अगर सिरदर्द लगातार बढ़ रहा हो, बार-बार वापस आ रहा हो, नींद से जगा रहा हो या पहले से अलग और ज्यादा तीव्र महसूस हो रहा हो, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। अगर इसके साथ उल्टी, संतुलन बिगड़ना, नजर में बदलाव, कमजोरी या मानसिक भ्रम जैसे लक्षण भी दिखाई दें, तो यह स्थिति और गंभीर हो सकती है।

 

Have something to say? Post your comment
चेहरे की झुर्रियों से हैं परेशान? रोज करें कपोल शक्ति विकासक क्रिया

: चेहरे की झुर्रियों से हैं परेशान? रोज करें कपोल शक्ति विकासक क्रिया

गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत

: गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत

बालों को सफेद होने से रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, इन चीजों को डाइट में करें शामिल

: बालों को सफेद होने से रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, इन चीजों को डाइट में करें शामिल

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: सात में से एक व्यक्ति मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहा

: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: सात में से एक व्यक्ति मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहा

गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी

: गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी

महिलाओं तक सीमित नहीं ब्रेस्ट कैंसर, पुरुषों को भी हो सकता है : WHO

: महिलाओं तक सीमित नहीं ब्रेस्ट कैंसर, पुरुषों को भी हो सकता है : WHO

बच्चों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा, डब्ल्यूएचओ ने जारी की पहली ग्लोबल गाइडलाइन

: बच्चों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा, डब्ल्यूएचओ ने जारी की पहली ग्लोबल गाइडलाइन

मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार

: मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार

शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ

: शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ

बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर

: बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर

X