Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

मनोरंजन

शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी

Updated on Saturday, July 04, 2026 19:18 PM IST

लॉस एंजिल्स : मशहूर पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट अपनी शादी की तैयारियों में पूरी तरह जुट गई हैं। शादी से पहले वह अपनी करीबी दोस्त और सुपरमॉडल गिगी हदीद के घर पहुंचीं, जिससे यह चर्चा तेज हो गई है कि गिगी इस खास मौके पर उनकी ब्राइड्समेड्स में शामिल हो सकती हैं। टेलर स्विफ्ट जल्द ही अमेरिकी फुटबॉल स्टार ट्रैविस केल्से के साथ न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित मैडिसन स्क्वायर गार्डन (एमएसजी) में शादी करने जा रही हैं। 'फीमेल फर्स्ट यूके' की रिपोर्ट के मुताबिक, शादी की तैयारियों के बीच टेलर स्विफ्ट इस सप्ताह कई बार गिगी हदीद के मैनहैटन स्थित अपार्टमेंट में नजर आईं। रिपोर्ट के अनुसार, 31 वर्षीय गिगी हदीद और उनके पार्टनर ब्रैडली कूपर भी मैडिसन स्क्वायर गार्डन में आयोजित रिहर्सल डिनर में शामिल हुए। इस खास समारोह में करीब 100 मेहमान मौजूद थे। टेलर स्विफ्ट ने अपनी करीबी दोस्त सेलेना गोमेज और संगीतकार जैक एंटोनॉफ समेत कई मेहमानों के साथ देर रात तक जश्न मनाया।


वहीं, डेली मेल ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, मशहूर फिल्म निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग और रैपर जे-जी अपनी 14 वर्षीय बेटी ब्लू आइवी के साथ शुक्रवार को वेस्ट 30 स्ट्रीट हेलीपोर्ट पर देखे गए। इसके बाद यह अटकलें ज्यादा तेज हो गईं कि वे भी शादी में शामिल होने वाले करीब 1,000 मेहमानों की सूची में शामिल हैं।
हालांकि शादी का मुख्य समारोह मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगा, लेकिन अभी यह साफ नहीं है कि टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्से वहां फेरे या विवाह की रस्में निभाएंगे या उससे पहले किसी अन्य स्थान पर शादी कर चुके हैं। कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि दोनों पहले ही शादी के बंधन में बंध चुके हैं।


'फीमेल फर्स्ट यूके' के मुताबिक, शादी को देखते हुए मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास की कई सड़कों को बंद कर दिया गया है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पूरे समारोह के दौरान मैडिसन स्क्वायर गार्डन के बाहर सैकड़ों पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।


इस बीच, न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी ने भी इस शादी को लेकर चल रही चर्चाओं पर प्रतिक्रिया दी। भीषण गर्मी पर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब एक रिपोर्टर ने उनसे शादी की अफवाहों के बारे में सवाल पूछा, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में जवाब देकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

Have something to say? Post your comment
'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

: 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

: 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

X