Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

हरियाणा

हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन श्रीमती उषा प्रियदर्शी का गुरुग्राम में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन

Updated on Sunday, July 05, 2026 19:28 PM IST

पंचकूला : आज गुरुग्राम के सेक्टर-10 स्थित अल्पाइन कॉन्वेंट स्कूल में हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन श्रीमती उषा प्रियदर्शी के सम्मान में सर्व समाज एवं "आप और हम" परिवार के संयुक्त तत्वावधान में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, प्रबुद्धजनों, महिला प्रतिनिधियों, युवाओं एवं बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।


इस अवसर पर श्रीमती उषा प्रियदर्शी का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान महिला सम्मान, सामाजिक समरसता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

अपने प्रेरणादायी संबोधन में श्रीमती उषा प्रियदर्शी ने कहा कि नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सबसे सशक्त शक्ति है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, शिक्षा, आत्मनिर्भरता एवं अधिकारों का संरक्षण केवल सरकारी संस्थाओं का दायित्व नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। समाज में जागरूकता, संवेदनशीलता एवं सकारात्मक सोच विकसित कर ही महिलाओं को भयमुक्त, सम्मानजनक और समान अवसरों वाला वातावरण प्रदान किया जा सकता है।


उन्होंने कहा कि हरियाणा महिला आयोग महिलाओं की शिकायतों के त्वरित एवं संवेदनशील निस्तारण, कानूनी जागरूकता, महिला अधिकारों के संरक्षण तथा उन्हें न्याय दिलाने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। आयोग का उद्देश्य प्रत्येक महिला तक न्याय, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना है, ताकि वह आत्मविश्वास के साथ अपने जीवन एवं समाज में सकारात्मक भूमिका निभा सके।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने हरियाणा महिला आयोग द्वारा महिला हितों के संरक्षण, न्याय दिलाने तथा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए श्रीमती उषा प्रियदर्शी के नेतृत्व की प्रशंसा की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में आयोग महिलाओं के अधिकारों की रक्षा एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।

इस अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने महिला सम्मान, सामाजिक समरसता और जनकल्याण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी विशिष्ट अतिथियों, गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। समारोह का समापन महिला सशक्तिकरण, सामाजिक एकता एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

Have something to say? Post your comment
राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

: राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

: पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

: हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

: हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

: अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

: किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

: हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

: ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

: हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

X