Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

मनोरंजन

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

Updated on Monday, July 06, 2026 12:06 PM IST

मुंबई : बॉलीवुड और टीवी अभिनेता हर्ष छाया अपनी दमदार अदाकारी और बेबाक विचारों के लिए पहचाने जाते हैं। इस कड़ी में उन्होंने नई पीढ़ी के बीच वरिष्ठ कलाकारों की जानकारी कम होने के मुद्दे पर अपनी बात रखी। आईएएनएस से बातचीत में हर्ष छाया ने कहा है कि हर पीढ़ी अपने समय के कलाकारों को देखकर बड़ी होती है, इसलिए युवाओं से यह उम्मीद करना सही नहीं कि वे हर वरिष्ठ कलाकार को पहचानें।

आईएएनएस से बात करते हुए हर्ष छाया ने कहा, ''अगर कोई युवा नहीं पहचानता तो मुझे इससे बिल्कुल भी फर्क नहीं पड़ता। किसी व्यक्ति ने अगर मेरा काम नहीं देखा है तो मैं उन्हें कैसे पहचान सकता हूं? नई पीढ़ी के लोगों के लिए हमें पहचानना कोई जरूरी बात नहीं है। आखिर क्यों पहचानें? आज अगर 20 साल का कोई युवा आज के कलाकारों को देख रहा है, तो मेरे काम का दौर उसके लिए करीब 30 साल पुराना है। अगर उसने मेरा काम नहीं देखा है, तो यह उसकी जिम्मेदारी नहीं है। अगर वह मुझे नहीं जानता, तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है।''

हर्ष छाया ने कहा, ''कलाकारों की पहचान उनके काम से बनती है और जिस पीढ़ी ने उनका काम देखा होगा, वही उन्हें बेहतर तरीके से जानती होगी। समय के साथ दर्शकों की पसंद बदलती रहती है और हर दौर में नए चेहरे सामने आते हैं। ऐसे में पुराने कलाकारों को लेकर युवाओं से किसी तरह की अपेक्षा रखना उचित नहीं है।''

उन्होंने कहा, ''मेरे हिसाब से यह बिल्कुल फिजूल की बहस है कि लोग वरिष्ठ कलाकारों को नहीं पहचानते। जब मैं पहली बार इंडस्ट्री में आया था, तब मैं दिलीप कुमार और राजेंद्र कुमार को जानता था, क्योंकि वे बहुत बड़े सितारे थे। लेकिन उनके साथ काम करने वाले बाकी कलाकारों के बारे में मुझे ज्यादा जानकारी नहीं थी। वे मुझसे करीब 40 साल पहले की पीढ़ी के थे।''

उन्होंने आगे कहा, ''मेरे दौर के सबसे बड़े सितारे अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना और ऋषि कपूर थे। यही कलाकार हमारी प्रेरणा का स्रोत थे और हम उन्हीं को सबसे ज्यादा देखते और पहचानते थे। हर पीढ़ी के अपने आइकन होते हैं और यह एक स्वाभाविक प्रक्रिया है।''

हर्ष छाया ने अपनी चर्चित वेब सीरीज 'अनदेखी' का जिक्र करते हुए कहा कि इस सीरीज के बाद बड़ी संख्या में नए दर्शक उन्हें पहचानने लगे हैं। उन्होंने कहा कि कई ऐसे लोग हैं जिन्होंने उन्हें पहली बार 'अनदेखी' में देखा और उसके बाद उनके बारे में जानना शुरू किया। इसमें कुछ भी असामान्य नहीं है।

 

Have something to say? Post your comment
'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

: 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

: 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

X