Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

मनोरंजन

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

Updated on Monday, July 06, 2026 16:32 PM IST

मुंबई : बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और अभिनेता अली फजल इंडस्ट्री के पसंदीदा कपल्स में गिने जाते हैं। शादी के बाद दोनों कभी किसी एक फिल्म में नजर नहीं आए। अब पहली बार दर्शकों को यह मौका मिलने जा रहा है। ऋचा और अली जल्द ही अभिनेता, लेखक और निर्देशक शाशी वर्मा की दिल्ली की पृष्ठभूमि पर आधारित एक सिचुएशनल कॉमेडी फिल्म में साथ दिखाई देंगे। इस फिल्म को लेकर दोनों कलाकार काफी उत्साहित हैं और उनका कहना है कि यह उनके लिए बिल्कुल नया अनुभव होने वाला है। आईएएनएस से बात करते हुए ऋचा चड्ढा ने कहा, "फिल्म की कहानी ने मुझे शुरुआत से ही आकर्षित किया। यह रोजमर्रा की जिंदगी की छोटी-छोटी परिस्थितियों से हास्य पैदा करती है। सबसे खास बात यह है कि हंसी के बीच फिल्म समाज के बारे में एक महत्वपूर्ण बात भी कहती है।" उन्होंने आगे कहा, "दिल्ली पर आधारित कहानी में वापसी करना मेरे लिए कई प्यारी यादें भी लेकर आया, क्योंकि मेरी शुरुआती स्कूली पढ़ाई वहीं हुई है। अली और मैं पहले भी फिल्मों में नजर आ चुके हैं, लेकिन पर्दे पर इस तरह के रिश्ते को हमने कभी नहीं निभाया। अली बहुत सहज कलाकार हैं और मैं इस नई ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर उत्साहित हूं।"


वहीं, अली फजल ने भी इस फिल्म को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि असली कॉमेडी वही होती है, जो वास्तविक लोगों और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी से निकलकर आती है, न कि बढ़ा-चढ़ाकर दिखाए गए किरदारों से।


अली ने कहा, "कॉमेडी सबसे अच्छी तब लगती है, जब वह वास्तविक लोगों से जुड़ी हो। इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि हर किरदार में कमियां, अलग-अलग आदतें और भावनात्मक सच्चाई है। यही बात इसके हास्य को और ज्यादा असरदार बनाती है।"
उन्होंने आगे कहा, "ऋचा के साथ ऐसी कहानी में काम करना, जिसमें हम पहली बार एक-दूसरे के अपोजिट हैं, मेरे लिए बेहद खास है। इतने सालों से हम एक-दूसरे को पेशेवर तौर पर जानते हैं, लेकिन इस तरह साथ काम करने का मौका पहली बार मिला है। इसलिए यह अनुभव सचमुच रोमांचक है। निर्देशक जिस तरह रोजमर्रा की जिंदगी को बारीकी से देखते हैं और उसे सिनेमा में उतारते हैं, वह मुझे हमेशा पसंद आया है। उनके साथ काम करने का मौका मिला तो मैंने तुरंत हामी भर दी।"


गौरतलब है कि ऋचा चड्ढा और अली फजल इससे पहले सुपरहिट 'फुकरे' फिल्म फ्रेंचाइजी में साथ नजर आ चुके हैं। हालांकि, उन फिल्मों में दोनों की जोड़ी नहीं दिखाई गई थी। यह पहली फिल्म होगी, जिसमें दोनों मुख्य किरदारों के रूप में एक-दूसरे के अपोजिट नजर आएंगे। सीनवर्क प्रोडक्शंस और गिरिराज प्रोडक्शंस के बैनर तले बनने वाली इस अनटाइटल्ड सिचुएशनल कॉमेडी में अभिनेता कुमुद मिश्रा भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

Have something to say? Post your comment
'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

: 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

: 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

X