Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

पंजाब

पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना

Updated on Wednesday, July 08, 2026 19:28 PM IST

पंजाब : कांग्रेस ने पंजाबी फिल्म 'सतलुज' को ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटाए जाने का विरोध किया है। पार्टी विधायक परगट सिंह ने इसकी निंदा करते हुए कहा कि सही कहानी पर आधारित फिल्म पर बैन लगाना समाज और लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। विधायक परगट सिंह ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "जो फिल्में रियल स्टोरी पर आधारित होती हैं, उनसे बहुत ज्यादा समझ भी आती है और कहीं न कहीं जो पावर का मिसयूज होता है, उसके बारे में भी आज के लोगों को पता चलता है, तो मेरा ख्याल है, यह फिल्म दिखाई जानी चाहिए।" उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी प्रोपेगेंडा फिल्म बनाती है। उन फिल्मों को कई बार टैक्स फ्री कर दिया जाता है। यह दिखाने की कोशिश की जाती है कि भाजपा ने इस देश के लिए कोई बड़ा काम कर दिया, लेकिन ऐसा कुछ नहीं होता है। जो सही कहानी पर आधारित फिल्म है, उस पर बैन लगाना समाज और लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। मैं इसकी निंदा करता हूं।


इस दौरान, पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह ने भाजपा और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "पंजाब के जो मुद्दे हैं, वे बड़े हैं। पंजाब में एक्सपेरिमेंट किया नहीं जा सकता। भाजपा और उसकी बी-टीम आम आदमी पार्टी, पंजाब को बहुत नकारात्मक दिशा में ले जा रही है। हमें इन बड़े मुद्दों से लड़ने की जरूरत है। अगर पार्टी (कांग्रेस) के अंदर कुछ गिले-शिकवे हैं, तो हम उन्हें जल्द सुलझा लेंगे।"
गौरतलब है कि दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' लंबे समय तक सेंसर बोर्ड की आपत्तियों और कट्स को लेकर विवादों में रही। पहले इसका नाम 'पंजाब 95' था, जिसे बाद में बदलकर 'सतलुज' किया गया। इस दौरान फिल्म की रिलीज भी कई बार टलती रही। फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ अर्जन रामपाल, सविंदर विक्की, जगजीत संध और गीतिका विद्या ओहल्यान जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। हाल ही में इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया।

Have something to say? Post your comment
हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की

: हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की

पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

: पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

पंजाब: अमृतसर पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध हथियार तस्करी के गिरोह का किया भंडाफोड़

: पंजाब: अमृतसर पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध हथियार तस्करी के गिरोह का किया भंडाफोड़

भगवंत मान के फ्रांस दौरे पर हरसिमरत कौर बादल ने उठाए सवाल, बोलीं-सीएम ने लोगों को उनके हाल पर छोड़ा

: भगवंत मान के फ्रांस दौरे पर हरसिमरत कौर बादल ने उठाए सवाल, बोलीं-सीएम ने लोगों को उनके हाल पर छोड़ा

गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का हमला, औजला बोले-जख्म देखने नहीं, मरहम लगाकर आइए

: गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का हमला, औजला बोले-जख्म देखने नहीं, मरहम लगाकर आइए

गृह मंत्री अमित शाह का पंजाब दौरा नशे की सप्लाई चेन, ड्रग माफिया और गैंगस्टर नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: तरुण चुग

: गृह मंत्री अमित शाह का पंजाब दौरा नशे की सप्लाई चेन, ड्रग माफिया और गैंगस्टर नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: तरुण चुग

जिला व्यापारी आयोग ने व्यापारियों और दुकानदारों की लंबित समस्याओं की समीक्षा की

: जिला व्यापारी आयोग ने व्यापारियों और दुकानदारों की लंबित समस्याओं की समीक्षा की

जूनियर विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर पंजाब लौटे जगशेर सिंह खंगूड़ा का भव्य स्वागत

: जूनियर विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर पंजाब लौटे जगशेर सिंह खंगूड़ा का भव्य स्वागत

गांव अलीशेर हादसे में घायल मनरेगा कर्मियों का कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और डॉ. बलबीर सिंह ने राजिंदरा अस्पताल में जाना हाल-चाल

: गांव अलीशेर हादसे में घायल मनरेगा कर्मियों का कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और डॉ. बलबीर सिंह ने राजिंदरा अस्पताल में जाना हाल-चाल

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा पंजाबियों को दशहरे की बधाई; लोगों को धर्म, सत्य, शांति और आपसी भाईचारे के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया

: स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा पंजाबियों को दशहरे की बधाई; लोगों को धर्म, सत्य, शांति और आपसी भाईचारे के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया

X