Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

मनोरंजन

शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी में घर के बेटे की तरह क्यों पहुंचे थे विकी कौशल, आपको पता है कनेक्शन?

Updated on Thursday, July 09, 2026 13:49 PM IST

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी के कई क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हैं। वहां विकी कौशल भी पहुंचे थे। क्या आप भी सोच रहे हैं कि दोनों के बीच क्या रिश्ता है? शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी में घर के बेटे की तरह क्यों पहुंचे थे विकी कौशल, आपको पता है कनेक्शन? शैलेश लोढ़ा की बेटी शादी में देशभर के सिलेब्स जुटे। तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टीम की कमी खली। वहीं विकी कौशल इस शादी में कैसे आए, ये सवाल सबके मन में था। इंट्रेस्टिंग बात है कि विकी परफॉर्मर की हैसियत से नहीं बल्कि लड़कीवाले बनकर आए थे। उन्होंने बारातियों का स्वागत किया। शैलेश की पगड़ी ठीक की। क्या विकी और शैलेश का कोई रिश्ता है जो लोग नहीं जानते?

क्या है विकी और शैलेश का कनेक्शन
शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा की शादी बीती 6 जुलाई को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में थी। वेडिंग सेरिमनी की धूम सोशल मीडिया पर छाई रही। कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल हुए। हालांकि लोगों को ये नहीं समझ आया कि विकी कौशल वहां क्यों पहुंचे थे। अब खबरों में इसकी वजह सामने आ रही है। इंडिया वीकली की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों के बीच पुराना रिश्ता है। इस बात की पुष्टि नहीं हुई लेकिन बताया जा रहा है कि यह याराना तबसे है जब विकी कौशल के पिता शाम कौशल को कैंसर हुआ था।

शैलेश पहले भी कर चुके हैं पोस्ट
कौशल फैमिली के लिए वह वक्त कठिन था। उस वक्त शैलेश लोढ़ा शाम कौशल से रोज मिलने जाते और उन्हें इमोशनल सपोर्ट देते थे। माना जा रहा है तबसे ही कौशल फैमिली और लोढ़ा परिवार के बीच अच्छे रिश्ते हैं। कुछ महीने पहले शैलेश लोढ़ा ने विकी कौशल के साथ एक फोटो शेयर करके उनकी तारीफ भी की थी। उन्होंने लिखा था कि विकी ने भले ही कितनी भी पॉप्युलैरिटी पा ली हो और दुनियाभर में अपनी मेहनत से पहचान बना ली हो, वह जमीन से जुड़े और अभी भी नहीं बदले हैं। उनकी यही क्वॉलिटी उन्हें दूसरों से अलग बनाती है।

कौन-कौन था शादी में
शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी सुर्खियों में है। वह ऑथर हैं। उनकी शादी सिंगापुर के शाश्वत से हुई है। वह बैंकिंग सेक्टर में हैं। शादी में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई लोग थे। सेरिमनी में राकेश बेदी, रजा मुराद, मनोज मुंतशिर और कृष्णा अभिषेक शामिल हुए।


इंटरनेट पर क्या हैं चर्चे
सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर कई तरह के इंट्रेस्टिंग कमेंट्स वायरल हैं। कुछ लोग शादी में हुए खर्च का हिसाब लगा रहे हैं। कुछ लिख रहे हैं क पता नहीं था कि शैलेश लोढ़ा इतने अमीर हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में शैलेश ने लंबे वक्त तक काम किया। उनके साथियों की गैरमौजूदगी पर भी सवाल उठ रहे हैं।

 

Have something to say? Post your comment
'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

: 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

: 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

X