सैफ अली खान ने फिल्म ओमकारा में काम किया है। इस फिल्म में उनके काम को काफी पसंद किया गया था। अब इस फिल्म को लेकर एक किस्सा सैफ ने शेयर किया है। सैफ अली खान से एक सीन नंगे में करवाना चाहते थे विशाल भारद्वाज, एक्टर ने बदले में रख दी थी ये डिमांड सैफ अली खान की फिल्म ओमकारा की रिलीज को 20 साल पूरे हो गए हैं इस महीने। इस फिल्म में सबकी परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया था जिसमें सैफ भी शामिल हैं। अब इस फिल्म को लेकर सैफ ने एक एक्सपीरियंस शेयर किया और बताया कि कैसे विशाल भारद्वाज ने उन्हें एक सीन को नंगा होकर करने को कहा था।
विशाल की थी डिमांड नंगे में करें शूट
सैफ ने द हॉलीवुड रिपोर्टर से बात करते हुए कहा, ‘मुझे याद है फिल्म से जुड़ा एक सीन। एक लंबा डायलॉग था जो शीशे के सामने मुझे बोलना था। विशाल भारद्वाज ने मुझे कहा क्या तुम इसे नंगे में कर सकते हो? ये काफी एक्साइटिंग था, लेकिन मैं थोड़ा झिझक रहा था क्योंकि सेट पर काफी क्राउड था। तो मुझे याद है मैंने उन्हें कहा अगर तुम मुझे नंगे डायरेक्ट कर सकते हो तो मैं करूंगा और उन्होंने कहा, नहीं मैं नहीं करने वाला। तो हां ये फनी पार्ट था।’
सैफ को है अफसोस कर देना चाहिए था
सैफ ने हालांकि आगे कहा कि अब उन्हें अफसोस है कि उन्हें ऐसा कर देना चाहिए था। वह बोले, अगर मैं आज भी देखता हूं तो मुझे उसे कर देना चाहिए था। वह बैक से शूट कर सकते थे। ये अच्छा लगता क्योंकि अब हम काफी कुछ नया कर रहे हैं तो ये भी कुछ नया हो जाता। अगर आज होता तो मैं आज कर देता।
विशाल ने लास्ट में किया सीन में बदलाव
सैफ ने यह भी कहा कि विशाल ने उस सीन पर दोबारा भी काम किया था। वह बोले, ‘एक लंबा डायलॉग था जो मुझे कहना था कि तुमने मुझे बाहुबली नहीं बनाया है और अब मैं ये करूंगा। लेकिन फिर लास्ट मिनट पर वह आए और उन्होंने कहा कि तुम्हें कोई डायलॉग नहीं बोलना है, मेरे पास एक आइडिया है।’
सैफ ने आगे कहा, तो फिर वह चाहते थे कि मैं मिरर के सामने खड़े हूं। मैं ट्रॉली में आऊंगा आपके पीछे, हम आपको एक मेटल देंगे हाथ में कुछ भारी सा, हथौड़ा जैसे और तुम उसे शीशे में मारकर तोड़ देना। तुम्हारे हाथ से खून बहेगा और बस। तुम्हें फिर कोई डायलॉग बोलने की जरूरत नहीं है। मैंने भी कहा कि हां ठीक है। इससे पहले फिल्म कम्पैनियन के दौरान सैफ ने इस रिपोर्ट पर अपनी बात रखी थी कि उनसे पहले आमिर खान को ये रोल ऑफर हुआ था। इस पर सैफ ने कहा था, आमिर का विशाल के साथ डिस्कशन रहा होगा, लेकिन विशाल श्योर नहीं थे कि जैसा वह चाहते हैं आमिर वैसा करेंगे कि नहीं।