Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

राष्ट्रीय

ऑस्ट्रेलियनसुपर के 500 मिलियन एयू डॉलर के निवेश पर वित्त मंत्री ने जताई खुशी, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

Updated on Thursday, July 09, 2026 14:30 PM IST

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियनसुपर की ओर से गुरुवार को भारत में 500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर के निवेश पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने खुशी जताई और देश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है। वित्त मंत्री सीतारमण ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पीएम मोदी की पोस्ट को कोट करते हुए लिखा, "भारत में ज्यादा निवेश को बढ़ावा देने और एनआईआईएफ को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद। उनके नेतृत्व में, भारत सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना हुआ है। एनआईआईएफ पर अपना भरोसा बनाए रखने के लिए ऑस्ट्रेलियनसुपर का धन्यवाद।"

ऑस्ट्रेलियनसुपर की ओर से भारत के नेशनल इन्वेस्टमेंट एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड (एनआईआईएफ) में 500 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता से फंड का भारत की सभी एसेट क्लास में निवेश बढ़कर 3.3 बिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर हो गया है।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "भारत, ऑस्ट्रेलियनसुपर की ओर से 500 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर के निवेश का स्वागत करता है। इस निवेश की घोषणा आज सुबह मेलबर्न में कंपनी के सीईओ पॉल श्रोडर ने की। यह भारत की विकास और सुधार की दिशा में वैश्विक भरोसे का एक और उदाहरण है। साथ ही, यह हमारी गतिशील अर्थव्यवस्था द्वारा वैश्विक निवेशकों को मिलने वाले अपार अवसरों को भी दर्शाता है।"

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए ऑस्ट्रेलियनसुपर के सीईओ पॉल श्रोडर ने कहा कि भारत के आर्थिक विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घकालिक सोच और व्यापार एवं निवेश के बारे में उनकी समझ ने देश में निवेशकों के विश्वास को मजबूत किया है।

श्रोडर ने कहा कि उन्होंने पहले भी पीएम मोदी से बातचीत की है और वे बिजनेस और लंबे समय के लिए निवेश करने वालों के साथ जुड़ने के उनके तरीके से प्रभावित हुए हैं।

श्रोडर ने कहा, "मुझे पहले भी पीएम मोदी से मिलने का मौका मिला है और उन्होंने हमेशा मुझे भरोसा दिलाया है कि वे बिजनेस और निवेश को समझते हैं। वे भारत की समृद्धि के बारे में लंबे समय की सोच रखते हैं और यह पक्का करते हैं कि निवेशकों को स्थिर पॉलिसी और भविष्य के लिए अच्छा माहौल मिले।"

 

Have something to say? Post your comment
गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई में जान गंवाने वालों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

: गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई में जान गंवाने वालों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की प्रशंसा की, कहा- अत्यंत प्रेरणादायी

: प्रधानमंत्री मोदी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की प्रशंसा की, कहा- अत्यंत प्रेरणादायी

आतंकवाद के पूरे तंत्र को सामूहिक रूप से समाप्त करना जरूरी : एससीओ बैठक में राजनाथ सिंह

: आतंकवाद के पूरे तंत्र को सामूहिक रूप से समाप्त करना जरूरी : एससीओ बैठक में राजनाथ सिंह

राष्ट्रपति मुर्मु और उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने सभी भारतीयों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

: राष्ट्रपति मुर्मु और उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने सभी भारतीयों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

आरएसएस के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं, हेडगेवार को किया याद

: आरएसएस के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं, हेडगेवार को किया याद

पीएम मोदी ने विजयादशमी की बधाई दी, कहा- यह विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे

: पीएम मोदी ने विजयादशमी की बधाई दी, कहा- यह विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल, डिजिटल सेवाओं तक आसान होगी पहुंच

: शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल, डिजिटल सेवाओं तक आसान होगी पहुंच

एशियाई पैरा खेल 2026: सौम्या ने जीता स्वर्ण, राधा वेंकटेश को रजत; पीएम मोदी ने दी बधाई

: एशियाई पैरा खेल 2026: सौम्या ने जीता स्वर्ण, राधा वेंकटेश को रजत; पीएम मोदी ने दी बधाई

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे अमित शाह, ‘ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई’ के संदेश के साथ निकलेगी देशव्यापी मोटरसाइकिल रैली

: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे अमित शाह, ‘ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई’ के संदेश के साथ निकलेगी देशव्यापी मोटरसाइकिल रैली

एशियाई पैरा खेल 2026 में रिंकू हुड्डा को स्वर्ण, अजीत सिंह ने जीता रजत; पीएम मोदी ने दी बधाई

: एशियाई पैरा खेल 2026 में रिंकू हुड्डा को स्वर्ण, अजीत सिंह ने जीता रजत; पीएम मोदी ने दी बधाई

X