Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

राष्ट्रीय

दिल्ली-NCR में भारी मॉनसून बारिश: नोएडा-गाजियाबाद में जलभराव, सीएम रेखा गुप्ता ने जारी किया हाई अलर्ट

Updated on Thursday, July 09, 2026 14:38 PM IST

दिल्ली-NCR में गुरुवार सुबह लगातार भारी बारिश ने एक बार फिर मुश्किलें खड़ी कर दीं। नोएडा और गाजियाबाद के कई इलाकों में सड़कें पानी में डूब गईं, जिससे ऑफिस जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली में रिकॉर्ड 228.1 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिसके चलते मौसम विभाग ने ‘रेड’ और ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया था। हालांकि, नगर निकायों द्वारा पहले से की गई डिसिल्टिंग और मुख्य नालों की सफाई के कारण बड़े पैमाने पर जलभराव को रोका जा सका। NHPC चौक जैसे अहम अंडरपास खुले रहे और ट्रैफिक सुचारू रूप से चलता रहा।

अभी भी कुछ इलाकों में पानी
फिर भी कुछ जगहों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। गीता कॉलोनी में तेज बारिश के बाद काफी पानी जमा हो गया। नोएडा के सेक्टर 115 में सड़कें पूरी तरह पानी में डूब गईं, जहां लोग घुटनों तक पानी में चलते दिखे। गाजियाबाद के शास्त्रीनगर समेत अन्य इलाकों में भी सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं, जिससे वाहनों की आवाजाही बेहद धीमी रही।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्थिति का लिया जायजा
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्थिति का जायजा लिया और सभी प्रशासनिक एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए। CMO ने बताया कि दिल्ली सरकार जलभराव से निपटने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रही है। PWD, दिल्ली जल बोर्ड और MCD की टीमें प्रभावित इलाकों में तैनात की गई हैं।

मौसम विभाग का अलर्ट
IMD के अनुसार, दिल्ली के सभी जिलों में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और 60 किमी/घंटा तक के तेज झोंके आने की संभावना है। 6 से 10 जुलाई तक कहीं-कहीं बारिश जारी रहने के साथ, 7 से 9 जुलाई और 11 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत
बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन आम जनजीवन और यातायात पर इसका असर साफ दिख रहा है। प्रशासन लगातार निगरानी रखे हुए है और जलभराव वाली जगहों पर पंपिंग सिस्टम सक्रिय किया जा रहा है। नागरिकों से अपील की गई है कि जलभराव वाले इलाकों से बचकर निकलें और यातायात नियमों का पालन करें।

Have something to say? Post your comment
गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई में जान गंवाने वालों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

: गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई में जान गंवाने वालों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की प्रशंसा की, कहा- अत्यंत प्रेरणादायी

: प्रधानमंत्री मोदी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की प्रशंसा की, कहा- अत्यंत प्रेरणादायी

आतंकवाद के पूरे तंत्र को सामूहिक रूप से समाप्त करना जरूरी : एससीओ बैठक में राजनाथ सिंह

: आतंकवाद के पूरे तंत्र को सामूहिक रूप से समाप्त करना जरूरी : एससीओ बैठक में राजनाथ सिंह

राष्ट्रपति मुर्मु और उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने सभी भारतीयों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

: राष्ट्रपति मुर्मु और उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने सभी भारतीयों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

आरएसएस के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं, हेडगेवार को किया याद

: आरएसएस के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं, हेडगेवार को किया याद

पीएम मोदी ने विजयादशमी की बधाई दी, कहा- यह विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे

: पीएम मोदी ने विजयादशमी की बधाई दी, कहा- यह विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल, डिजिटल सेवाओं तक आसान होगी पहुंच

: शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल, डिजिटल सेवाओं तक आसान होगी पहुंच

एशियाई पैरा खेल 2026: सौम्या ने जीता स्वर्ण, राधा वेंकटेश को रजत; पीएम मोदी ने दी बधाई

: एशियाई पैरा खेल 2026: सौम्या ने जीता स्वर्ण, राधा वेंकटेश को रजत; पीएम मोदी ने दी बधाई

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे अमित शाह, ‘ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई’ के संदेश के साथ निकलेगी देशव्यापी मोटरसाइकिल रैली

: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे अमित शाह, ‘ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई’ के संदेश के साथ निकलेगी देशव्यापी मोटरसाइकिल रैली

एशियाई पैरा खेल 2026 में रिंकू हुड्डा को स्वर्ण, अजीत सिंह ने जीता रजत; पीएम मोदी ने दी बधाई

: एशियाई पैरा खेल 2026 में रिंकू हुड्डा को स्वर्ण, अजीत सिंह ने जीता रजत; पीएम मोदी ने दी बधाई

X