Monday, 19 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

हरियाणा

प्रधानमंत्री मोदी जींद में आएं तो मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू करवा कर जाएंः दुष्यंत चौटाला

Updated on Thursday, July 09, 2026 19:40 PM IST

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जींद दौरे को लेकर हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश हित में कई प्रमुख मांगे रखी है। उन्होंने कहा कि पीएम को पूर्व गठबंधन सरकार द्वारा बनाए गए जींद के मेडिकल कॉलेज में जल्द ओपीडी शुरू करवानी चाहिए और वहां डॉक्टरों की नियुक्तियां भी हो। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पीएम उचाना में 25 एकड़ में बनने वाले फायर सेफ्टी कॉलेज का भूमि पूजन करके जाएं और हिसार एयरपोर्ट में बनने वाले मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर की नींव रखे। वहीं प्रधानमंत्री गांव चौटाला से पानीपत तक बनने वाले ग्रीन फील्ड हाईवे की सौगात प्रदेशवासियों को देकर जाएं।


वीरवार को दुष्यंत चौटाला उचाना में आयोजित जेजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक के उपरांत पत्रकारों से रूबरू थे। इससे पहले पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने उचाना हलके के जेजेपी के बीएलए-2 की बैठक ली। दुष्यंत चौटाला ने संबोधित करते हुए कहा कि कोई वोट छूटे ना, सही वोट कटे ना, फर्जी वोट रहे ना। उन्होंने कहा कि एसआईआर के दौरान जेजेपी के सभी बूथ लेवल एजेंट सक्रिय होकर प्रशासन के साथ अपने-अपने वार्डों और बूथों में वोटों पर पूरी निगरानी रखें।


दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जब आपका बूथ मजबूत होगा, तभी आपका गांव मजबूत होगा, जब गांव मजबूत होगा तो हलका मजबूत होगा और तभी प्रदेश में आपकी पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी का प्रचार-प्रसार करें और ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी के साथ जोड़ें। पत्रकारों से बातचीत करते हुए दुष्यंत चौटाला ने ये भी कहा कि राम मंदिर के बाद कई अन्य मंदिरों में कथित अनियमिताओं की खबरें रोजाना सामने आ रही है और इसको लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखा है।


दुष्यंत चौटाला ने कहा कि माता शीतला देवी और माता मनसा देवी मंदिर श्राइन बोर्ड के अधीन है और इनके चेयरमैन सीएम है इसलिए मंदिरों के चढ़ावे की केंद्रीय जांच एजेंसी से जांच करवानी चाहिए। उचाना पहुंचने पर जेजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा दुष्यंत चौटाला का जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा, पूर्व चेयरमैन राजेंद्र लितानी, पूर्व विधायक अमरजीत ढांडा, रामकुमार कटवाल, जिला अध्यक्ष जोरा सिंह, हलका अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक, स्थानीय बीएलए-1 बलवान थुआ आदि मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

: राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

: पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

: हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

: हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

: अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

: किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

: हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

: ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

: हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

X