Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

मनोरंजन

Cocktail 2 Box Office Day 21: बॉक्स ऑफिस पर 'कॉकटेल 2' ने पूरे किए तीन हफ्ते, क्या छू पाएगी सौ करोड़ का आंकड़ा

Updated on Friday, July 10, 2026 15:29 PM IST

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर दिनों अपनी फिल्म 'कॉकटेल 2' को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं। ये फिल्म 19 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। शाहिद ने एक बार फिर इस फिल्म में अपनी एक्टिंग से हर किस का दिल जीता। हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। उनके साथ 'कॉकटेल 2' में रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की जोड़ी काफी पसंद की जा रही है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के साथ अच्छी कमाई कर रही है। ऐसे में अब 'कॉकटेल 2' के सामने अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' के बाद आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की 'अल्फा' मुसीबत बनकर खड़ी है। ऐसे में इन दिनों फिल्मों ने सारा खेल बिगाड़ दिया है। खैर 'कॉकटेल 2' की बात करें तो इसे रिलीज हुए आज 21 दिन हो गए हैं। वहीं, अब इसके गुरुवार के आंकड़े सामने आ चुके हैं। फिल्म ने तीन हफ्ते पूरे कर लिए हैं। तो चलिए देखते हैं शाहिद कपूर की फिल्म ने अब तक कितना कमा लिया है।


'कॉकटेल 2' ने पूरे किए तीन हफ्ते
शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की फिल्म 'कॉकटेल 2' को लेकर दर्शकों के बीच एक अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। 'कॉकटेल 2' को दर्शकों के साथ क्रिटिक्स के भी शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। ओपनिंग वीकेंड खत्म होने के बाद भी 'कॉकटेल 2' की कमाई में भी किसी भी तरह की कटौती नजर नहीं आ रही है। कई फिल्मों से बॉक्स ऑफिस क्लैश के बावजूद 'कॉकटेल 2' ने कमर्शियल तौर पर धमाकेदार प्रदर्शन करके दिखाया है। 'कॉकटेल 2' ने ओपनिंग डे पर 13.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं, अब इसके गुरुवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने 21वें दिन 0.45 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में 'कॉकटेल 2' का अबतक का कलेक्शन भारत में 94.35 करोड़ रुपये (नेट कलेक्शन) हो गया है।


डे वाइज देखें 'कॉकटेल 2' का कलेक्शन

वीक 1 70.50 करोड़ रुपये
वीक 2 18.90 करोड़ रुपये
वीक 3 4.95 करोड़ रुपये
डे 21 0.45 लाख रुपये
टोटल कलेक्शन 94.35 करोड़ रुपये

इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर
शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' का रिलीज के साथ ही वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है', कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता', दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' और 'हॉन्टेड 3डी इकोज ऑफ द पास्ट' से सामना हुआ है। वहीं, अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के बाद अब आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म 'अल्फा' भी आकर खड़ी हो गई है। ऐसे में इस सबके बीच तगड़ा कॉम्पिटिशन हो रहा है।


'कॉकटेल 2' का पहला पार्ट
बता दें कि साल 2012 में आई रोमांस कॉमेडी 'कॉकटेल' शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' का पहला पार्ट है। इस फिल्म में सैफ अली खान, डायना पेंटी, दीपिका पादुकोण, डिंपल कपाड़िया, बोमन ईरानी, रणदीप हुड्डा जैसे स्टार्स थे. पहले पार्ट को भी काफी पसंद किया गया था। 'कॉकटेल' फिल्म हिट हुई थी। मूवी में सैफ, दीपिका और डायना की केमिस्ट्री छा गई थी।

 

Have something to say? Post your comment
'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

: 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

: 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

X