Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

मनोरंजन

जावेद जाफरी का दावा इस वजह से नहीं बन पाए A लिस्ट स्टार, बोले- सलमान खान के साथ भी ऐसा हुआ

Updated on Friday, July 10, 2026 15:34 PM IST

जावेद जाफरी ने अपने करियर की शुरुआत 1980 में की थी। जावेद ना सिर्फ अच्छे एक्टर बल्कि अच्छे कॉमेडियन और शानदार डांस करने वाले स्टार थे। जहां कई एक्टर्स को स्टारडम मिला और वे ए लिस्ट स्टार्स की लिस्ट में आए वहीं जावेद को लेकिन वो सक्सेस नहीं मिल पाई। अब जावेद ने इस पर अपनी बात रखी है और बताया कि ये सब इसलिए हुआ क्योंकि वह ग्रुपिज्म नहीं कर पाए और पीआर टैक्टिस भी अच्छी नहीं थी।


क्यों ए लिस्टर नहीं बन पाए जावेद अख्तर
स्क्रीन से बात करते हुए जावेद से पूछा गया कि क्यों वह कभी ए लिस्टर नहीं बन पाए 1990 में तो इस पर एक्टर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि ये डिपेंड करता है कि कैसे आप पैक होते हैं। इसमें पीआर भी इन्वॉल्व होता है क्योंकि इंडस्ट्री का अपना वेब है। कई बार ऐसा समय आता है कि आपके बारे में नेगेटिव चीजें बाहर की जाती हैं तो या तो आपको रिएलिटी चेक मिलता है या फिर आपके बारे में पॉजिटिव चीजें बाहर आती हैं।’


सलमान खान को लेकर बोले
जावेद ने आगे कहा, ‘मैं ये सब करने में फेल हो गया। मैं किसी ग्रुप का हिस्सा नहीं था। इसके अलावा अगर आपकी एक हिट होती है और कोई आपसे बहस नहीं करता और सक्सेस के अलावा कोई नहीं बोल सकता। जैसा सलमान खान के साथ हुआ था। वह बीवी हो तो ऐसी के साथ आए और लोगों ने उनके बारे में अच्छा नहीं लिखा। इसके बाद मैंने प्यार किया आए और फिर सब उनके पीछे भागने लगे। ये वही सलमान खान थे। ऐसा नहीं कि उन्होंने कुछ अलग किया था, बस सक्सेस की बात है और फिर आप उससे ही ग्रो करते हो। मुझे अपने करियर में वैसी हिट मिली नहीं।’


बतौर विलन लॉन्च हुआ और लोगों ने जजमेंट दे दिया
जावेद से फिर जब उनकी डेब्यू फिल्म मेरी जंग को लेकर पूछा गया जो बड़ी हिट थी और उसका गाना बोल बेबी बोल भी काफी हिट हुआ था तो इस पर एक्टर ने कहा, ‘मुझे बतौर विलन लॉन्च किया गया था। सुभाष घई साहब काफी सक्सेसफुस डायरेक्टर थे। एनएन सिप्पी साहब एक प्रोड्यूसर थे। तो लोगों को लगा कि अगर उन्होंने मुझे बतौर विलन लिया है तो आगे भी मैं ऐसा ही करूंगा। वो जजमेंट पास हो गया था। उससे लड़ने के लिए किसी को मुझे फन म्यूजिकल फिल्म में लेना था जैसे साउथ में प्रभु देवा के साथ किया, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। मैंने भी वहीं खुद के लिए कभी पिच नहीं किया, लेकिन मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचता हूं।’


धमाल 4 में आ रहे नजर
बता दें कि जावेद अब धमाल 4 में नजर आ रहे हैं। फिल्म 10 जुलाई को रिलीज हो गई है। इस मूवी को इंद्र कुमार डायरेक्ट कर रहे हैं और इसमें अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी भी हैं।

Have something to say? Post your comment
'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

: 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

: 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

X