Monday, 19 October 2026
BREAKING
• भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की • पंजाब: अमृतसर पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध हथियार तस्करी के गिरोह का किया भंडाफोड़

हरियाणा

घोषणाओं नहीं, डिलीवरी की राजनीति ने हरियाणा को बनाया राष्ट्रीय परियोजनाओं का केंद्र -कैप्टन अभिमन्यु

Updated on Saturday, July 11, 2026 19:47 PM IST

जींद : वरिष्ठ भाजपा नेता एवं हरियाणा सरकार के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा से रिश्ता केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि भावनात्मक, विकासोन्मुखी और दूरदर्शी नेतृत्व का प्रतीक रहा है। वर्ष 2013 में रेवाड़ी में आयोजित सैनिक सम्मान रैली से लेकर 17 जुलाई, 2026 को जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के शुभारंभ तक हर महत्वपूर्ण पड़ाव ने हरियाणा को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का कार्य किया है। उन्होंने यह बात जींद के एक निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक छाबड़ा, प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी शमशेर खरक, प्रदेश आईटी सेल प्रमुख विकास श्योकंद, डिप्टी स्पीकर के मीडिया प्रभारी सनी मग्गू तथा जिला मीडिया प्रभारी राकेश बैरागी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि 15 सितंबर, 2013 को रेवाड़ी में आयोजित सैनिक सम्मान रैली केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं थी, बल्कि भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के नए विजन की शुरुआत थी। उसी मंच से नरेंद्र मोदी ने 'वन रैंक, वन पेंशन' (ओआरओपी) के संकल्प को दोहराया था, जिसे बाद में उनकी सरकार ने लागू कर पूर्व सैनिकों के सम्मान को नई ऊंचाई प्रदान की।


उन्होंने कहा कि 22 जनवरी, 2015 को पानीपत से शुरू किया गया 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान आज पूरे देश में महिला सशक्तिकरण का एक सफल जनआंदोलन बन चुका है। हरियाणा में लिंगानुपात में आया उल्लेखनीय सुधार इस अभियान की सफलता का प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि 24 अप्रैल, 2022 को कुरुक्षेत्र में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित कर यह संदेश दिया कि नया भारत अपनी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का सम्मान करते हुए आगे बढ़ रहा है।


कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि हिसार स्थित महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट को आधुनिक एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से जोड़ने का कार्य केवल एक हवाई अड्डे का विस्तार नहीं, बल्कि पश्चिमी हरियाणा की अर्थव्यवस्था, उद्योग, निवेश और रोजगार को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि अब 17 जुलाई, 2026 को जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरित, आधुनिक और आत्मनिर्भर भारत के विजन का नया अध्याय सिद्ध होगा। यह केवल रेलवे की परियोजना नहीं, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा, ग्रीन मोबिलिटी और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक पहल है, जो भारत के नेट-जीरो लक्ष्य और हरित अर्थव्यवस्था को नई गति देगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा को केवल योजनाएं नहीं दीं, बल्कि राष्ट्रीय महत्व की ऐसी परियोजनाएं दी हैं जिन्होंने राज्य की पहचान को नई ऊंचाई प्रदान की है। रेवाड़ी ने राष्ट्रीय सुरक्षा का संदेश दिया, पानीपत ने महिला सशक्तिकरण का, कुरुक्षेत्र ने सांस्कृतिक गौरव का, हिसार ने आधुनिक विमानन का और अब जींद देश को ग्रीन टेक्नोलॉजी का नेतृत्व देने जा रहा है।


कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि हरियाणा आज सैनिक सम्मान, महिला सशक्तिकरण, सांस्कृतिक विरासत, आधुनिक विमानन और ग्रीन मोबिलिटी जैसे पांच महत्वपूर्ण क्षेत्रों में राष्ट्रीय मॉडल बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि 17 जुलाई को जींद में रेलवे, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे से जुड़ी अनेक परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास इस बात का प्रमाण है कि भाजपा सरकार विकास को समग्र दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ा रही है। दो नए मेडिकल कॉलेज केवल भवन नहीं होंगे, बल्कि हजारों युवाओं के लिए मेडिकल शिक्षा के अवसर और लाखों परिवारों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का मजबूत आधार बनेंगे।


उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले हरियाणा को केंद्र स्तर पर अपेक्षित महत्व नहीं मिल पाता था, जबकि आज राज्य राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं का प्रमुख केंद्र बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि उनकी राजनीति घोषणाओं की नहीं, बल्कि समयबद्ध क्रियान्वयन और डिलीवरी की राजनीति है तथा हरियाणा इसका सशक्त उदाहरण बनकर उभरा है।
उन्होंने कहा कि आज हरियाणा एक्सप्रेसवे, रेलवे नेटवर्क, एयरपोर्ट, मेडिकल शिक्षा, औद्योगिक कॉरिडोर और ग्रीन एनर्जी जैसे क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। इससे उद्योगों, युवाओं, किसानों और छोटे व्यापारियों सभी को व्यापक लाभ मिलेगा तथा राज्य निवेश और आधुनिक तकनीक का प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा।


कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि जींद का चयन किसी संयोग का परिणाम नहीं, बल्कि दूरदर्शी रणनीतिक सोच का हिस्सा है। हरियाणा के भौगोलिक केंद्र से पूरे देश को हरित तकनीक और आधुनिक विकास का संदेश दिया जा रहा है। हाइड्रोजन ट्रेन भारत को स्वच्छ ईंधन आधारित रेल तकनीक विकसित करने वाले अग्रणी देशों की श्रेणी में और अधिक सशक्त बनाएगी।
उन्होंने कहा कि 17 जुलाई की जनसभा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं होगी, बल्कि विकसित हरियाणा और विकसित भारत के संकल्प का सार्वजनिक उत्सव बनेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश स्पष्ट है कि भारत का भविष्य ग्रीन एनर्जी, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं और तकनीक आधारित विकास में निहित है तथा हरियाणा इस परिवर्तन का अग्रदूत बनकर देश का नेतृत्व कर रहा है।
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा को कभी केवल एक राज्य नहीं माना, बल्कि विकसित भारत की विकास प्रयोगशाला के रूप में देखा है। रेवाड़ी से जींद तक की यह यात्रा बताती है कि जब नेतृत्व दूरदर्शी हो, तो हरियाणा केवल विकास का सहभागी नहीं, बल्कि पूरे देश को दिशा देने वाला राज्य बन जाता है।

Have something to say? Post your comment
राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

: राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी

पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

: पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

: हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ

हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

: हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

: अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

: किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

: हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

: ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

: हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

X