Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

उत्तर प्रदेश

'2017 से पहले प्रदेश में न नीति थी, न नीयत', कुशीनगर से सीएम योगी का सपा पर करारा प्रहार

Updated on Saturday, July 11, 2026 20:25 PM IST

लखनऊ : सीएम योगी ने शनिवार को कुशीनगर में विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर कई मोर्चों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश की सरकारें 'पॉलिसी पैरालिसिस' की शिकार थीं, इसलिए न विकास हो रहा था, न निवेश आ रहा था और न ही गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा था। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय ऐसा था, जब पूर्वांचल में इंसेफेलाइटिस से हर साल हजारों मासूम बच्चों की मौत हो जाती थी, लेकिन तत्कालीन सरकारों को इसकी कोई चिंता नहीं थी। उन्होंने कहा कि कुशीनगर के मरीजों को इलाज के लिए गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजना पड़ता था, क्योंकि स्थानीय स्तर पर पर्याप्त चिकित्सा व्यवस्था नहीं थी। योगी ने मुसहर समुदाय का जिक्र करते हुए कहा कि चार-चार बार सत्ता में रहने वालों ने इस समाज के लोगों को न आवास दिया, न जमीन का पट्टा और न ही बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराईं। उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौर में गरीब भूख से मरते थे और सरकार मूकदर्शक बनी रहती थी। कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार उपद्रव और गुंडागर्दी को कतई बर्दाश्त नहीं करती। उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में प्रदेश में 'नो कर्फ्यू, नो दंगा, यूपी में सब चंगा' की स्थिति बनी है और अब सभी समुदाय अपने-अपने पर्व-त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाते हैं।


सीएम योगी ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में धार्मिक आयोजनों पर प्रतिबंध लगाए जाते थे और मंदिरों के लिए आने वाली धनराशि का दुरुपयोग होता था। उन्होंने कहा कि पहले मंदिरों पर कब्जे होते थे, जबकि अब मंदिरों का संरक्षण और सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उल्लेख करते हुए कहा कि वैश्विक परिस्थितियों, कोरोना महामारी और रूस-यूक्रेन तथा पश्चिम एशिया के युद्धों के कारण नए विमान समय पर उपलब्ध नहीं हो सके, जिससे अपेक्षित एयर कनेक्टिविटी प्रभावित हुई।


उन्होंने कहा कि नए विमान उपलब्ध होते ही कुशीनगर को बेहतर हवाई सेवाओं से जोड़ते हुए जेवर और गयाजी से भी कनेक्टिविटी विकसित की जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास पर सवाल उठाने वालों को पहले अपने शासनकाल का हिसाब देना चाहिए। उनके अनुसार प्रदेश में आज कानून-व्यवस्था, विकास और धार्मिक स्वतंत्रता का माहौल है, जिससे निवेश और जनविश्वास दोनों बढ़े हैं।

Have something to say? Post your comment
सशक्त नारी ही समर्थ उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री योगी

: सशक्त नारी ही समर्थ उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री योगी

मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने को तैयार काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

: मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने को तैयार काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और नए भारत की भाग्यविधाता बन रही यूपी की नारी : सीएम योगी

: ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और नए भारत की भाग्यविधाता बन रही यूपी की नारी : सीएम योगी

नवरात्र पर योगी का संदेश: मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही साकार होगा विकसित यूपी का सपना

: नवरात्र पर योगी का संदेश: मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही साकार होगा विकसित यूपी का सपना

नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

: नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

: नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

: बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

'मैं तैयार, आप भी अयोध्या से लड़िए चुनाव', सीएम योगी को अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार

: 'मैं तैयार, आप भी अयोध्या से लड़िए चुनाव', सीएम योगी को अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार

भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

: भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट की मंजूरी

: जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट की मंजूरी

X