Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

मनोरंजन

Dhamaal 4: दूसरे ही दिन 60% बढ़ गई कमाई, जानिए कितना हुआ अभी तक का कलेक्शन

Updated on Sunday, July 12, 2026 11:43 AM IST

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 2: अजय देगवन और रितेश देशमुख जैसे सितारों से सजी फिल्म धमाल-4 की कमाई का ग्राफ बॉक्स ऑफिस पर काफी तेजी से बढ़ा है। Dhamaal 4: दूसरे ही दिन 60% बढ़ गई कमाई, जानिए कितना हुआ अभी तक का कलेक्शन Dhamaal 4 Box Office Collection: इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी मल्टीस्टारर फिल्म 'धमाल-4' रिलीज के बाद सिर्फ दो दिन के भीतर बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 50 करोड़ की कमाई कर चुकी है। डॉमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 14 करोड़ रुपये कमाए। दूसरे ही दिन कमाई में 60% की ग्रोथ देखने मिली, और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 22 करोड़ 50 लाख रुपये कमा लिए हैं। फिल्म की अभी तक की कुल कमाई 36 करोड़ 50 लाख रुपये हो गई है।

धमाल-4 की दूसरे दिन की कमाई
बात वर्ल्डवाइड कलेक्शन की करें तो फिल्म का अभी तक का ओवरसीज कलेक्शन 5 करोड़ रुपये रहा है। इस तरह धमाल-4 का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 48 करोड़ 80 लाख रुपये हो चुका है। फिल्म का ट्रेलर जब रिलीज हुआ तो इसे काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था और माना जा रहा था कि फिल्म इसे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में कनवर्ट कर पाएगी। फिल्म की रिलीज डेट के बाद दूसरे ही दिन कमाई में हुई यह दमदार ग्रोथ बता रही है कि फिल्म लोगों को पसंद आई है, लेकिन क्या रविवार को फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिलेगा? यह जल्द ही साफ हो जाएगा।

कितनी है IMDb रेटिंग और बजट
धमाल-4 की IMDb पर रेटिंग भी शानदार रही है। 8.1 की धमाकेदार रेटिंग के साथ फिल्म को ऑडियंस के साथ-साथ क्रिटिक्स ने भी सराहा है। फिल्म में अजय देवगन, अंजली आनंद, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजीदा शेख और ईशा गुप्ता ने अहम किरदार निभाए हैं। फिल्म की कहानी इसके पिछले पार्ट्स की तरह फिर एक बार खजाने की खोज के बारे में हैं। इस दौरान फिर एक बार दर्शकों को ढेर सारी मस्ती देखने को मिलेगी। फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपये है, यानि अभी लागत निकालने में काफी वक्त है।

'वेलकम टु द जंगल' से है मुकाबला
ट्रेड विशेषज्ञों की मानें तो अगर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर यही रफ्तार जारी रखी तो सिर्फ एक ही हफ्ते में यह अपनी आधी से ज्यादा लागत रिकवर कर लेगी। बॉक्स ऑफिस पर अभी इसका मुकाबला अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टु द जंगल' के साथ है। क्योंकि दोनों ही कॉमेडी फिल्में हैं तो ऐसे में माना जा रहा है कि ज्यादा कमाई वो फिल्म करेगी, जिसका कॉन्टेंट वाकई अच्छा है।

 

Have something to say? Post your comment
'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

: 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

: 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

X