Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

मनोरंजन

‘ये हैं मेरा मैन है!’, 'धुरंधर' फेम सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने कर ली सगाई, LIVE कॉन्सर्ट में फैंस को मिलवाया मंगेतर से

Updated on Sunday, July 12, 2026 11:48 AM IST

दिल्ली में हुए इस कॉन्सर्ट में इंडो-अमेरिकन जैस्मिन हमेशा की तरह अपने पूरे स्वैग और एनर्जी के साथ परफॉर्म कर रही थीं। ऐस में उन्हें सुनने में लिए ऑडिटोरियम पर लाखों लोग मौजूद थे और उनके गानों पर झूम रहे थे। ऐसे में जैस्मिन ने हर गानों को पूरे जोश के साथ गाया। ‘ये हैं मेरा मैन है!’, 'धुरंधर' फेम सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने कर ली सगाई, LIVE कॉन्सर्ट में फैंस को मिलवाया मंगेतर से 'धुरंधर' में अपनी दमदार और खनकती आवाज से आज फेमस सिंगर जैस्मिन सैंडलस लाखों, करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करती हैं। जैस्मिन ने अपने करियर में कई दमदार गानें इस इंडस्ट्री को दिए हैं। ऐसे में जैस्मिन ने अपने फैंस एक बेहद खूबसूरत और बड़ा सरप्राइज दिया है। सिंगर के इस सरप्राइज से उनके फैंस शॉक्ड रह गए। नई दिल्ली में आयोजित अपने 'द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर' के धमाकेदार आगाज के बीच जैस्मिन ने अचानक अपनी लव लाइफ का सबसे बड़ा राज खोल दिया। बात यहीं पर नहीं रुकी जैस्मिन ने स्टेज पर ही अपनी सगाई का ऐलान किया बल्कि अपने मंगेतर से भी मिलवाया।

जैस्मिन ने मिलवाया अपने मंगेतर से
दरअसल, दिल्ली में हुए इस कॉन्सर्ट में इंडो-अमेरिकन जैस्मिन हमेशा की तरह अपने पूरे स्वैग और एनर्जी के साथ परफॉर्म कर रही थीं। ऐस में उन्हें सुनने में लिए ऑडिटोरियम पर लाखों लोग मौजूद थे और उनके गानों पर झूम रहे थे। ऐसे में जैस्मिन ने हर गानों को पूरे जोश के साथ गाया। ऐसे में इसी दौरान उन्होंने अचानक माइक संभाला और अपनी जिंदगी के इस नए सफर के बारे में फैंस को बताया। उन्होंने अपनी सगाई की घोषणा की और अपने मंगेतर शेखर चौधरी से सबको मिलवाया। जैस्मिन के फैंस ने उनके इस सरप्राइज की उम्मीद नहीं की थी। इस कॉन्सर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

'ये वही इंसान हैं जिन्होंने मुझे अंगूठी पहनाई'
वायरल हो रहे कॉन्सर्ट के वीडियो में आप देख सकते हें कि जैस्मीन अपने मंगेतर को मंच पर बुलाती और उन्हें अपना 'पार्टनर' बताती हुई दिख रही हैं। 'धुरंधर' फिल्म के गाने 'शरारत' के लिए मशहूर यह सिंगर अपनी सगाई की अंगूठी भी गर्व से दिखाती हुई नजर आईं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैस्मीन स्टेज पर अपने मंगेतर शेखर का हाथ पकड़े हुए नजर आ रही हैं और बता रही हैं कि उनकी सगाई हो गई है। उन्होंने कहा, "ये वही इंसान हैं जिन्होंने मुझे अंगूठी पहनाई है। दोस्तों, ये हैं मेरे मंगेतर!" इसके बाद सिंगर ने खुशी-खुशी उनके पास जाकर उन्हें कसकर गले लगा लिया। इसके बाद जैस्मिन और शेखर ने सुपरहिट रोमांटिक ट्रैक 'लावां' पर स्टेज पर एक साथ डांस भी किया, जिसने वहां मौजूद हर शख्स का दिल जीत लिया।

जैस्मिन सैंडलस का दिल्ली कॉन्सर्ट
दिल्ली कॉन्सर्ट के साथ ही जैस्मिन के इंडिया टूर की शुरुआत हुई और यह नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया। कॉन्सर्ट के दौरान, उन्होंने अपने कई हिट गाने जैसे 'तरस', 'इलीगल वेपन', 'लावां', 'पंजेबा' और 'सिप सिप' के साथ-साथ 'धुरंधर' एल्बम के गाने ‘शरारत’ और ‘जाइए सजना’ भी गाए। सिंगर ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ के तहत 18 जुलाई को मुंबई, 25 जुलाई को बेंगलुरु और 29 अगस्त को चंडीगढ़ में परफॉर्म करेंगी।

जैस्मीन सैंडलस के बारे में
जैस्मीन सैंडलस के पंजाबी गानों के बहुत सारे फैन हैं और उन्हें बॉलीवुड और फिल्मों के गानों से भी काफी पहचान मिली है। पंजाब के जालंधर में जन्मीं और कैलिफोर्निया के स्टॉकटन में पली-बढ़ीं जैस्मीन सैंडलस ने 2007 में अपने पहले गाने 'मुस्कान' के साथ म्यूजिक करियर की शुरुआत की थी। ये गाना काफी हिट रहा था। उन्होंने 2014 में सलमान खान की फिल्म 'किक' के गाने 'यार ना मिले' से बॉलीवुड में प्लेबैक सिंगिंग की शुरुआत की। यह गाना जबरदस्त हिट रहा, म्यूज़िक चार्ट में टॉप पर रहा और जैस्मीन को उनकी अनोखी आवाज और गाने के अंदाज के लिए काफी पहचान मिली। इन सालों में, उन्होंने कई लोकप्रिय गाने दिए हैं, जिनमें 'मुंज्या' (2024) का 'तरस', 'धुरंधर' (2025) का 'शरारत' और टाइटल ट्रैक और फिर 'धुरंधर: द रिवेंज' (2026) के 'मैं और तू' और 'जाइए सजना' शामिल हैं।

 

Have something to say? Post your comment
'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

: 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

: 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

X