Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

स्वास्थ्य

तनाव, गैस और सूजन से बढ़ता है माइग्रेन, जानें अजवाइन कैसे करता है असर

Updated on Sunday, July 12, 2026 16:45 PM IST

माइग्रेन का दर्द सामान्य सिरदर्द से अलग होता है। इसमें सिर के एक हिस्से में तेज दर्द महसूस हो सकता है, जो कई घंटों तक बना रहता है। दवाएं इस समस्या के इलाज का मुख्य तरीका हैं, लेकिन वैज्ञानिक शोध यह भी बताते हैं कि कुछ प्राकृतिक उपाय लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं। इन्हीं घरेलू उपायों में अजवाइन भी शामिल है।

माइग्रेन एक न्यूरोलॉजिकल समस्या है। इसमें दिमाग की नसों और उनसे जुड़े रसायनों में बदलाव होने लगता है, जिससे दर्द की प्रक्रिया शुरू होती है। कई बार यह दर्द 4 घंटे से लेकर 72 घंटे तक भी रह सकता है। कुछ लोगों में हार्मोनल बदलाव, तनाव, भूखे रहना, कम पानी पीना या कुछ खाद्य पदार्थ भी माइग्रेन को ट्रिगर कर सकते हैं। यही वजह है कि माइग्रेन के इलाज में केवल दवा ही नहीं, बल्कि जीवनशैली में सुधार भी उतना ही जरूरी माना जाता है।

अजवाइन में सबसे महत्वपूर्ण तत्व थाइमोल है। शोध के अनुसार, थाइमोल में सूजन कम करने, बैक्टीरिया से लड़ने और दर्द की तीव्रता घटाने वाले गुण पाए जाते हैं। जब शरीर में सूजन बढ़ती है, तो वह कई बार माइग्रेन के दर्द को भी बढ़ा सकती है। ऐसे में थाइमोल सूजन की प्रक्रिया को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। हालांकि यह माइग्रेन का इलाज नहीं है, लेकिन कुछ लोगों में दर्द की तीव्रता कम करने में सहायक हो सकता है।

आयुर्वेद में भी अजवाइन को पाचन सुधारने वाला और वात-कफ को संतुलित करने वाला बताया गया है। पाचन तंत्र और दिमाग के बीच एक गहरा संबंध होता है। इसे गट-ब्रेन कनेक्शन कहा जाता है। कई लोगों में गैस, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याएं माइग्रेन को बढ़ा सकती हैं। अजवाइन पाचन को बेहतर बनाने और गैस कम करने में मदद करती है। जब पाचन तंत्र सामान्य रहता है, तो माइग्रेन के कुछ ट्रिगर भी कम हो सकते हैं।

अजवाइन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट भी शरीर के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कोशिकाओं को प्रभावित कर सकते हैं। एंटीऑक्सीडेंट इन हानिकारक तत्वों के असर को कम करने में मदद करते हैं। इसी कारण माना जाता है कि अजवाइन शरीर में होने वाले तनाव और सूजन को कुछ हद तक नियंत्रित करने में सहायक हो सकती है।

माइग्रेन के दौरान कई लोग अजवाइन की गर्म पोटली का इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए हल्की गर्म की गई अजवाइन को सूती कपड़े में बांधकर उसकी भाप या खुशबू ली जाती है। माना जाता है कि इसकी तेज सुगंध नाक के रास्ते श्वसन तंत्र को आराम देती है और कई लोगों में सिर के भारीपन की भावना कम हो सकती है। हालांकि इस तरीके को इलाज का विकल्प नहीं मानना चाहिए।

कुछ लोग अजवाइन का पानी भी पीते हैं। अजवाइन को पानी में उबालकर तैयार किया गया पेय पाचन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। यदि किसी व्यक्ति में माइग्रेन का संबंध गैस, अपच या पेट की गड़बड़ी से है, तो यह तरीका कुछ राहत दे सकता है। हालांकि यह जरूरी नहीं कि हर व्यक्ति में समान असर करेगा। सभी में माइग्रेन के कारण अलग-अलग हो सकते हैं।

 

Have something to say? Post your comment
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: सात में से एक व्यक्ति मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहा

: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: सात में से एक व्यक्ति मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहा

गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी

: गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी

महिलाओं तक सीमित नहीं ब्रेस्ट कैंसर, पुरुषों को भी हो सकता है : WHO

: महिलाओं तक सीमित नहीं ब्रेस्ट कैंसर, पुरुषों को भी हो सकता है : WHO

बच्चों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा, डब्ल्यूएचओ ने जारी की पहली ग्लोबल गाइडलाइन

: बच्चों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा, डब्ल्यूएचओ ने जारी की पहली ग्लोबल गाइडलाइन

मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार

: मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार

शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ

: शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ

बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर

: बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर

हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट क्या अंतर है? जानिए इसके लक्षण और तुरंत बचाव के उपाय

: हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट क्या अंतर है? जानिए इसके लक्षण और तुरंत बचाव के उपाय

शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे

: शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे

बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे

: बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे

X