Monday, 19 October 2026
BREAKING
• हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की • पंजाब: अमृतसर पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध हथियार तस्करी के गिरोह का किया भंडाफोड़ • भगवंत मान के फ्रांस दौरे पर हरसिमरत कौर बादल ने उठाए सवाल, बोलीं-सीएम ने लोगों को उनके हाल पर छोड़ा • गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का हमला, औजला बोले-जख्म देखने नहीं, मरहम लगाकर आइए • हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा • Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

हरियाणा

हरियाणा कांग्रेस 19 जुलाई से शुरू करेगी जिला स्तरीय संगठनात्मक अभियान, संजय दत्त ने तैयार की रणनीति

Updated on Sunday, July 12, 2026 19:35 PM IST

चंडीगढ़ : हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पार्टी के पराजित उम्मीदवारों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर चुनावी अनुभव, संगठन की मौजूदा स्थिति और भविष्य की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक के दौरान संजय दत्त ने घोषणा की कि हरियाणा कांग्रेस 19 जुलाई से 23 जुलाई तक जिला स्तरीय संगठनात्मक दौरा शुरू करेगी। इस अभियान के पहले चरण में पांच जिलों का दौरा किया जाएगा। इस दौरान हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक जिले में जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी के साथ विस्तृत बैठक होगी। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्रों के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ वन-टू-वन संवाद कर संगठन की वास्तविक स्थिति और कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया जाएगा।


संजय दत्त ने कहा कि इन बैठकों में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका, जनसंपर्क अभियान और आगामी राजनीतिक गतिविधियों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर अधिक सक्रिय और मजबूत बनाना है, ताकि जनता से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके।


पहले चरण का दौरा कार्यक्रम
19 जुलाई: पंचकूला एवं यमुनानगर
20 जुलाई: यमुनानगर एवं अंबाला
21 जुलाई: अंबाला एवं कुरुक्षेत्र
22 जुलाई: कुरुक्षेत्र एवं करनाल
23 जुलाई: करनाल


दौरे के दौरान संबंधित जिले में रात्रि विश्राम भी किया जाएगा।
संजय दत्त ने कहा कि यह अभियान केवल औपचारिक बैठकों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्रत्येक स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर संगठन की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जाएगा और उसे और अधिक सशक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि इस अभियान से हरियाणा कांग्रेस को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठन आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए बेहतर तरीके से तैयार होगा।

Have something to say? Post your comment
हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

: हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई

अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

: अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला

किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

: किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़

हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

: हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

: ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

: हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते

: कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते

भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी

: भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा

: अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा

X