Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

स्वास्थ्य

मुंह के छालों के लिए अपनाएं ये आसान उपाय; जलन, दर्द और खाने में परेशानी से मिलेगी राहत

Updated on Tuesday, July 14, 2026 11:05 AM IST

मुंह में होने वाले छाले छोटे जरूर होते हैं लेकिन इनकी वजह से होने वाली परेशानी काफी ज्यादा हो सकती है। ये खाने, बोलने और पानी पीने में भी दर्द पैदा करते हैं। आमतौर पर ये छाले कुछ दिनों में अपने आप ठीक हो जाते हैं, लेकिन इस दौरान दर्द और जलन को कम करने के लिए लोग कई घरेलू उपाय अपनाते हैं। इन उपायों में इस्तेमाल होने वाली चीजों में कुछ ऐसे प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं, जो मुंह की सूजन, जलन और संक्रमण को कम करने में मदद कर सकते हैं। विज्ञान के अनुसार, मुंह के छाले कई कारणों से हो सकते हैं। शरीर में विटामिन बी12, आयरन या फोलिक एसिड की कमी, तनाव, हार्मोन में बदलाव, मुंह में चोट लगना या शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता कम होना इसके पीछे वजह हो सकती है। हालांकि घरेलू उपाय छाले की परेशानी को कम कर सकते हैं, लेकिन अगर छाले लंबे समय तक बने रहें तो डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी होता है। मुंह के छालों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला उपाय नमक के पानी से कुल्ला करना है। नमक में मौजूद सोडियम क्लोराइड शरीर के लिए एक सामान्य तत्व है। जब नमक पानी में घुलकर कुल्ले के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, तो यह मुंह में मौजूद अतिरिक्त बैक्टीरिया की संख्या को कम करने में मदद करता है। नमक में एंटीमाइक्रोबियल प्रभाव होता है। यह हानिकारक सूक्ष्म जीवों को बढ़ने से रोकता है। इसके अलावा नमक वाला पानी छाले वाली जगह से गंदगी हटाने और सूजन कम करने में मदद करता है।


शहद भी छालों में राहत देने वाला एक पुराना उपाय है। शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो बैक्टीरिया को कम कर सूजन को खत्म करने में मदद करता है। शहद में मौजूद प्राकृतिक शर्करा और अन्य तत्व छाले वाली जगह पर एक सुरक्षात्मक परत बनाते हैं, जिससे बाहरी जलन कम महसूस होती है। इसके अलावा शहद में पाए जाने वाले कुछ एंटीऑक्सीडेंट तत्व शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं।
नारियल तेल में मौजूद लॉरिक एसिड इसका एक महत्वपूर्ण गुण माना जाता है। लॉरिक एसिड बैक्टीरिया और सूजन से लड़ता हैं। जब नारियल तेल छाले वाली जगह पर लगाया जाता है, तो यह उस हिस्से को नम बनाए रखने में मदद करता है। मुंह की सूखी त्वचा में जलन ज्यादा महसूस होती है, इसलिए नमी बनाए रखने से दर्द कम होता है। हालांकि, हर व्यक्ति की त्वचा अलग होती है, इसलिए अगर किसी को तेल लगाने से परेशानी बढ़े तो इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।


बेकिंग सोडा भी कुछ लोग मुंह के छालों में इस्तेमाल करते हैं। इसमें मौजूद सोडियम बाइकार्बोनेट मुंह के अम्लीय स्तर को संतुलित करने में मदद करता है। कई बार ज्यादा अम्लीय वातावरण में जलन और दर्द बढ़ सकता है। बेकिंग सोडा पानी में मिलाने से मुंह का पीएच स्तर सामान्य रहता है, जिससे छाले वाली जगह पर जलन कम महसूस होती है।
ठंडी चीजें जैसे बर्फ या ठंडा पानी भी दर्द कम करने में मदद करते हैं। ठंडक से कुछ समय के लिए उस जगह की नसों की संवेदनशीलता कम हो जाती है, जिससे दर्द का एहसास कम होता है। हालांकि बर्फ को सीधे लंबे समय तक छाले पर नहीं रखना चाहिए। अगर छाले दो हफ्ते से ज्यादा समय तक ठीक न हों तो डॉक्टर से जांच करानी चाहिए।

Have something to say? Post your comment
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: सात में से एक व्यक्ति मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहा

: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: सात में से एक व्यक्ति मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहा

गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी

: गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी

महिलाओं तक सीमित नहीं ब्रेस्ट कैंसर, पुरुषों को भी हो सकता है : WHO

: महिलाओं तक सीमित नहीं ब्रेस्ट कैंसर, पुरुषों को भी हो सकता है : WHO

बच्चों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा, डब्ल्यूएचओ ने जारी की पहली ग्लोबल गाइडलाइन

: बच्चों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा, डब्ल्यूएचओ ने जारी की पहली ग्लोबल गाइडलाइन

मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार

: मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार

शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ

: शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ

बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर

: बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर

हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट क्या अंतर है? जानिए इसके लक्षण और तुरंत बचाव के उपाय

: हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट क्या अंतर है? जानिए इसके लक्षण और तुरंत बचाव के उपाय

शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे

: शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे

बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे

: बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे

X