Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

उत्तर प्रदेश

लखनऊ को मिलेगी जाम से राहत, शहीद पथ पर 23 किमी एलिवेटेड कॉरिडोर मंजूर: राजनाथ सिंह

Updated on Tuesday, July 14, 2026 11:15 AM IST

लखनऊ : रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राजधानी लखनऊ में यातायात जाम की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में बड़ा फैसला लेते हुए शहीद पथ पर करीब 23 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है। उन्होंने बताया कि इस कॉरिडोर के ऊपर मेट्रो चलाने के प्रस्ताव को भी सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है, जबकि किसान पथ पर सर्विस रोड और लखनऊ-सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग को छह लेन करने की मांग भी स्वीकार कर ली गई है। उन्नाव में 4,850 करोड़ रुपये से अधिक लागत की तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्होंने कार्यक्रम की परंपरा बदलकर सबसे पहले इसलिए संबोधन किया ताकि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के सामने लखनऊ के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्ताव रख सकें।


उन्होंने कहा कि लखनऊ की सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक जाम है। विशेष रूप से शहीद पथ पर बढ़ते यातायात के कारण एयरपोर्ट आने-जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए उन्होंने शहीद पथ पर एयरपोर्ट से आउटर रिंग रोड तक लगभग 23 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण का अनुरोध किया, जिसे नितिन गडकरी ने तत्काल मंजूरी दे दी।
राजनाथ सिंह ने कहा कि जब अटल बिहारी वाजपेयी देश के प्रधानमंत्री थे और वह स्वयं सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री थे, तभी शहीद पथ की आधारशिला रखी गई थी। आज यह मार्ग लखनऊ की जीवनरेखा बन चुका है। उन्होंने कहा कि यदि शहीद पथ का निर्माण नहीं हुआ होता तो राजधानी में यातायात की स्थिति कहीं अधिक गंभीर होती।


रक्षा मंत्री ने कहा कि उन्होंने एलिवेटेड कॉरिडोर के ऊपर मेट्रो रेल चलाने का भी प्रस्ताव रखा, जिसे भी स्वीकृति मिल गई है। उनका कहना था कि एलिवेटेड मार्ग बनने से लंबी दूरी का यातायात ऊपर से संचालित होगा, जबकि स्थानीय यातायात नीचे शहीद पथ पर चलेगा, जिससे जाम की समस्या में उल्लेखनीय कमी आएगी।
उन्होंने बताया कि लखनऊ के विकास को ध्यान में रखते हुए किसान पथ पर सर्विस रोड के निर्माण और लखनऊ-सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग को छह लेन किए जाने की मांग भी केंद्रीय मंत्री ने स्वीकार कर ली है। राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे की मांग भी लंबे समय से की जा रही थी और नितिन गडकरी ने उसे भी प्राथमिकता देते हुए पूरा किया।


उन्होंने गडकरी की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि वह विकास परियोजनाओं को स्वीकृति देने में अनावश्यक विलंब नहीं करते। रक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और विकास की रफ्तार तेज हुई है।
रक्षा मंत्री ने कहा कि किसी भी राज्य के विकास की पहली शर्त बेहतर कानून-व्यवस्था होती है और आज उत्तर प्रदेश की इसी कारण पूरे देश में चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि लखनऊ अब केवल प्रशासनिक राजधानी नहीं, बल्कि रक्षा और औद्योगिक क्षेत्र का भी प्रमुख केंद्र बन रहा है। ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण परियोजना इसकी पहचान बन चुकी है और आने वाले महीनों में इससे भी बड़े उद्योग राजधानी में स्थापित होने जा रहे हैं, जिससे रोजगार और निवेश के नए अवसर पैदा होंगे।

Have something to say? Post your comment
सशक्त नारी ही समर्थ उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री योगी

: सशक्त नारी ही समर्थ उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री योगी

मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने को तैयार काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

: मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने को तैयार काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और नए भारत की भाग्यविधाता बन रही यूपी की नारी : सीएम योगी

: ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और नए भारत की भाग्यविधाता बन रही यूपी की नारी : सीएम योगी

नवरात्र पर योगी का संदेश: मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही साकार होगा विकसित यूपी का सपना

: नवरात्र पर योगी का संदेश: मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही साकार होगा विकसित यूपी का सपना

नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

: नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

: नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

: बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

'मैं तैयार, आप भी अयोध्या से लड़िए चुनाव', सीएम योगी को अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार

: 'मैं तैयार, आप भी अयोध्या से लड़िए चुनाव', सीएम योगी को अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार

भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

: भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट की मंजूरी

: जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट की मंजूरी

X