Monday, 19 October 2026
BREAKING
• गृह मंत्री अमित शाह का पंजाब दौरा नशे की सप्लाई चेन, ड्रग माफिया और गैंगस्टर नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: तरुण चुग • जिला व्यापारी आयोग ने व्यापारियों और दुकानदारों की लंबित समस्याओं की समीक्षा की • जूनियर विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर पंजाब लौटे जगशेर सिंह खंगूड़ा का भव्य स्वागत • गांव अलीशेर हादसे में घायल मनरेगा कर्मियों का कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और डॉ. बलबीर सिंह ने राजिंदरा अस्पताल में जाना हाल-चाल • स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा पंजाबियों को दशहरे की बधाई; लोगों को धर्म, सत्य, शांति और आपसी भाईचारे के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया • बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान; वर्ष 2025 और जनवरी–जुलाई 2026 के दौरान 137 बाल विवाह रोके: डॉ. बलजीत कौर • डॉ. रवजोत सिंह ने विधानसभा क्षेत्र शामचुरासी के विकास कार्यों की समीक्षा की • एलन मस्क का बड़ा ऐलान, अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को मिलेगा 'स्पेसएक्स' का एक शेयर • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान रवाना, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे • नवरात्र के नौवें दिन पीएम मोदी ने मां सिद्धिदात्री को किया नमन, शेयर किया देवी स्तुति का भजन

हरियाणा

कैबिनेट मंत्री अनिल विज का ट्वीट—'मोदी जी की हाइड्रोजन रेल चलेगी, बिन बिजली, कोयला, बिन तेल चलेगी'

Updated on Tuesday, July 14, 2026 18:57 PM IST

चंडीगढ़ : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने देश की पहली हाइड्रोजन रेल को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल की सराहना करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक विशेष संदेश साझा किया है। विज ने अपने ट्वीट में लिखा—
"मोदी जी की हाइड्रोजन रेल चलेगी। बिन बिजली, कोयला, बिन तेल चलेगी।।"

उन्होंने अपने संदेश के साथ #मोदी, #हाइड्रोजन और #रेल हैशटैग का भी इस्तेमाल किया।

गौरतलब है कि 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के जींद से जींद-सोनीपत रेलखंड पर देश की पहली हाइड्रोजन-चालित ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह भारतीय रेलवे के इतिहास में हरित प्रौद्योगिकी की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि होगी। हाइड्रोजन तकनीक अपनाने वाले देशों की सूची में भारत भी प्रमुख स्थान बनाने की ओर बढ़ रहा है।

रेलवे के अनुसार, यह दुनिया के सबसे लंबे और सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन ट्रेनसेट में से एक होगा। इसमें आठ यात्री डिब्बे और दो ड्राइविंग पावर डिब्बे होंगे तथा इसकी क्षमता 2400 किलोवाट होगी। ट्रेन 89 किलोमीटर लंबे जींद-सोनीपत रेलखंड पर संचालित होगी और एक बार में कम से कम 682 यात्रियों को लेकर 75 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम परिचालन गति से दौड़ेगी।

यह ट्रेन प्रतिदिन दो फेरे लगाएगी और कुल 356 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इसके संचालन में प्रतिदिन लगभग 300 किलोग्राम हाइड्रोजन ईंधन की खपत होने का अनुमान है।

अनिल विज का ट्वीट इस महत्वाकांक्षी परियोजना के प्रति समर्थन और स्वच्छ ऊर्जा आधारित परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने का संदेश माना जा रहा है। हाइड्रोजन से संचालित यह ट्रेन न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगी, बल्कि भारतीय रेलवे को आधुनिक, टिकाऊ और भविष्य की तकनीक से जोड़ने वाली नई शुरुआत भी साबित होगी।

 

Have something to say? Post your comment
हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

: हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

: ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

: हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते

: कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते

भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी

: भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा

: अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा

नमो भारत को 'राष्ट्र-नमन' से जोड़कर मनोहर लाल ने दी नई मिसाल; केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को दी जानकारी

: नमो भारत को 'राष्ट्र-नमन' से जोड़कर मनोहर लाल ने दी नई मिसाल; केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को दी जानकारी

हरियाणा में CM नायब सैनी का बड़ा निर्देश; सड़कों के किनारे से हटाए जा रहे पुराने बिजली खंभे...31 दिसंबर तक डेडलाइन

: हरियाणा में CM नायब सैनी का बड़ा निर्देश; सड़कों के किनारे से हटाए जा रहे पुराने बिजली खंभे...31 दिसंबर तक डेडलाइन

सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

: सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

X