Monday, 19 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

पंजाब

पंजाब कला परिषद द्वारा पूर्व सांसद तरलोचन सिंह को दिया गया पहला यादगारी 'गुरमति रतन' अवार्ड

Updated on Wednesday, July 15, 2026 19:35 PM IST

चंडीगढ़: पंजाब कला परिषद द्वारा पद्म श्री डॉ. रतन सिंह जग्गी मेमोरियल चैरिटेबल फाउंडेशन के सहयोग से पहला यादगारी 'गुरमति रतन' अवार्ड सरदार तरलोचन सिंह, पूर्व सांसद को प्रदान किया जा रहा है। उन्हें 51,000/- रुपये, दुशाला तथा स्मारक चिह्न प्रदान किए जाएंगे। अवार्ड संबंधी जूरी सदस्य डॉ. बलकार सिंह, डॉ. नविद्दता सिंह, डॉ. आतम रंधावा और श्री मलविंदर सिंह जग्गी थे। सरदार तरलोचन सिंह, पूर्व सांसद ने हर मंच पर गुरमति सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने तथा संपूर्ण विश्व में गुरमत सिद्धांतों का संदेश पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पंजाब कला परिषद के ओपन एयर थिएटर का नवीनीकरण कार्य भी इस ट्रस्ट द्वारा डॉ. रतन सिंह जग्गी के पुत्र मलविंदर सिंह जग्गी द्वारा करवाया जा रहा है। यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष गुरमति सिद्धांतों के क्षेत्र में किसी प्रतिष्ठित व्यक्तित्व को प्रदान किया जाएगा।

पूर्व सांसद तरलोचन सिंह एक प्रतिष्ठित सिख नेता, समाजसेवी और शिक्षाप्रेमी है । वह 2004 से 2010 तक राज्यसभा के सदस्य रहे। इससे पहले वह राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष के रूप में भी सेवाएं दे चुके थे। उन्होंने अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा, धार्मिक सद्भाव और सामाजिक न्याय के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। सिख विरासत, शिक्षा और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए उनका योगदान सदैव याद किया जाता है । सादगी, ईमानदारी और जनसेवा के प्रति समर्पण के कारण तरलोचन सिंह को देश भर में एक सम्मानित व्यक्तित्व के रूप में जाना जाता है ।

प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. रतन सिंह जग्गी का नाम पंजाबी-हिंदी तथा गुरमति एवं भक्ति आंदोलन साहित्य के प्रतिष्ठित विद्वानों/विशेषज्ञों में गिना जाता है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन मध्यकालीन साहित्य का विभिन्न दृष्टिकोणों से अध्ययन करने तथा सिख गुरु साहिबान की बाणी और भक्ति आंदोलन से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर शोध करने के लिए समर्पित करके उल्लेखनीय योगदान दिया। उनके प्रमुख कार्यों में श्री गुरु ग्रंथ साहिब और श्री दशम ग्रंथ साहिब की हिंदी और पंजाबी में संपूर्ण व्याख्या, गुरु नानक बाणी की व्याख्या, श्री गुरु ग्रंथ साहिब विश्वकोश, सिख पंथ विश्वकोश, तुलसी रामायण का पंजाबी में लिप्यंतरण एवं अनुवाद, पंजाबी साहित्य का स्रोत मूलक इतिहास सहित लगभग 150 पुस्तकें शामिल हैं। वर्ष 2023 में भारत के राष्ट्रपति द्वारा उन्हें साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनकी सेवाओं के लिए 'पद्म श्री' सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें साहित्य अकादमी, दिल्ली का राष्ट्रीय पुरस्कार तथा पंजाब सरकार का सर्वोच्च सम्मान "पंजाबी साहित्य शिरोमणि पुरस्कार" और कई अन्य उच्च स्तरीय सम्मान/पुरस्कार प्राप्त करने का गौरव भी प्राप्त है।

संक्षेप में, डॉ. रतन सिंह जग्गी का साहित्य के क्षेत्र में योगदान वास्तव में अत्यंत उत्कृष्ट स्तर का है और निस्संदेह वे साहित्य जगत के अनमोल रत्न थे तथा उनकी सेवाओं की निशानियाँ संपूर्ण मानव जाति की विरासत का सदैव महत्वपूर्ण हिस्सा बनी रहेंगी।

Have something to say? Post your comment
हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की

: हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की

पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

: पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

पंजाब: अमृतसर पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध हथियार तस्करी के गिरोह का किया भंडाफोड़

: पंजाब: अमृतसर पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध हथियार तस्करी के गिरोह का किया भंडाफोड़

भगवंत मान के फ्रांस दौरे पर हरसिमरत कौर बादल ने उठाए सवाल, बोलीं-सीएम ने लोगों को उनके हाल पर छोड़ा

: भगवंत मान के फ्रांस दौरे पर हरसिमरत कौर बादल ने उठाए सवाल, बोलीं-सीएम ने लोगों को उनके हाल पर छोड़ा

गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का हमला, औजला बोले-जख्म देखने नहीं, मरहम लगाकर आइए

: गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का हमला, औजला बोले-जख्म देखने नहीं, मरहम लगाकर आइए

गृह मंत्री अमित शाह का पंजाब दौरा नशे की सप्लाई चेन, ड्रग माफिया और गैंगस्टर नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: तरुण चुग

: गृह मंत्री अमित शाह का पंजाब दौरा नशे की सप्लाई चेन, ड्रग माफिया और गैंगस्टर नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: तरुण चुग

जिला व्यापारी आयोग ने व्यापारियों और दुकानदारों की लंबित समस्याओं की समीक्षा की

: जिला व्यापारी आयोग ने व्यापारियों और दुकानदारों की लंबित समस्याओं की समीक्षा की

जूनियर विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर पंजाब लौटे जगशेर सिंह खंगूड़ा का भव्य स्वागत

: जूनियर विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर पंजाब लौटे जगशेर सिंह खंगूड़ा का भव्य स्वागत

गांव अलीशेर हादसे में घायल मनरेगा कर्मियों का कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और डॉ. बलबीर सिंह ने राजिंदरा अस्पताल में जाना हाल-चाल

: गांव अलीशेर हादसे में घायल मनरेगा कर्मियों का कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और डॉ. बलबीर सिंह ने राजिंदरा अस्पताल में जाना हाल-चाल

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा पंजाबियों को दशहरे की बधाई; लोगों को धर्म, सत्य, शांति और आपसी भाईचारे के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया

: स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा पंजाबियों को दशहरे की बधाई; लोगों को धर्म, सत्य, शांति और आपसी भाईचारे के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया

X