Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

स्वास्थ्य

सुबह खाली पेट पिएं इन 5 में से कोई 1 ड्रिंक, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

Updated on Thursday, July 16, 2026 11:21 AM IST

सुबह उठकर सबसे पहले गुनगुना पानी पीने की सलाह दी जाती है, जिससे पेट की गंदगी निकल सकें। इसके अलावा भी कई ऐसे ड्रिंक्स हैं, जिन्हें आप पीकर स्वस्थ रह सकते हैं। पेट सही से साफ न होना, इम्यूनिटी कमजोर होना, स्ट्रेस बना रहना जैसी परेशानियां आजकल आम हो चुकी हैं, अगर आप इनसे छुटकारा पाना चाहते हैं तो ये ड्रिंक्स आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। फिटनेस ट्रेनर मसल्स मेहता का कहना है कि 5 ऐसे ड्रिंक्स हैं, जिसमें से अगर आप एक भी सुबह उठकर पी लेते हैं, तो आपको कई फायदे मिलेंगे। आपको डॉक्टर के चक्करों से भी छुटकारा मिलेगा। चलिए इन ड्रिंक्स के बारे में और उनके फायदे बताते हैं।


कौन से हैं ये 5 ड्रिंक्स
1- नींबू का पानी
अगर आप सुबह उठकर नींबू का पानी पीते हैं, तो मेटाबॉलिज्म बूस्ट हो जाता है और बॉडी डिटॉक्स हो जाती है। ये शरीर को हाइड्रेट करने में भी मदद करता है और नींबू में मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करेगा। अगर आपको गैस ज्यादा बनती है, तो ये पानी उसे भी कम करने में मदद करेगा।

2- जीरा का पानी
अगर आप सुबह उठकर जीरा का पानी पीते हैं, तो फैट बर्न बोगा। साथ ही जीरा पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करने में सहायक हो सकता है, जिससे गैस, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है। जीरे में ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद कर सकते हैं।

3- चिया सीड्स वॉटर
सुबह खाली पेट चिया सीड्स का पानी पिएंगे तो वजन कंट्रोल करने में मदद मिलेगी और डाइजेशन भी बेहतर होगा। चिया सीड्स पानी सोखकर जेल जैसी परत बना लेते हैं, जो हाइड्रेशन में मदद कर सकती है। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो कब्ज से राहत दिलाने और आंतों की सेहत को सपोर्ट करने में मदद कर सकती है।

4- सौंफ का पानी
सौंफ गैस, अपच और पेट फूलने जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करती हैं। सुबह सौंफ का पानी पीने से शरीर को हाइड्रेशन मिलता है और दिन की अच्छी शुरुआत होती है। सौंफ में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद कर सकते हैं।

5- तुलसी के पत्ते का पानी
सुबह उठकर तुलसी के पत्ते का पानी पीने से इम्यूनिटी मजबूत होगी और स्ट्रेस कम हो जाएगा। तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोकेमिकल्स होते हैं, जो शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार होते हैं। कुछ रिसर्च बताते हैं कि तुलसी एक एडाप्टोजेन की तरह शरीर को तनाव से निपटने में मदद कर सकती है।

 

Have something to say? Post your comment
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: सात में से एक व्यक्ति मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहा

: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: सात में से एक व्यक्ति मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहा

गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी

: गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी

महिलाओं तक सीमित नहीं ब्रेस्ट कैंसर, पुरुषों को भी हो सकता है : WHO

: महिलाओं तक सीमित नहीं ब्रेस्ट कैंसर, पुरुषों को भी हो सकता है : WHO

बच्चों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा, डब्ल्यूएचओ ने जारी की पहली ग्लोबल गाइडलाइन

: बच्चों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा, डब्ल्यूएचओ ने जारी की पहली ग्लोबल गाइडलाइन

मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार

: मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार

शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ

: शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ

बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर

: बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर

हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट क्या अंतर है? जानिए इसके लक्षण और तुरंत बचाव के उपाय

: हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट क्या अंतर है? जानिए इसके लक्षण और तुरंत बचाव के उपाय

शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे

: शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे

बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे

: बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे

X