Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

उत्तर प्रदेश

विकास का केवल ढोल और विज्ञापन, भ्रष्टाचार से पिछड़ा यूपी, अखिलेश यादव का पलटवार

Updated on Thursday, July 16, 2026 11:26 AM IST

यूपी में विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आने के साथ ही भाजपा और सपा में एक दूसरे पर हमले तेज हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी लगातार 2017 से पहले की स्थिति बताते हुए अखिलेश यादव और उनकी सरकार पर हमले कर रहे हैं। अब अखिलेश यादव ने पलटवार किया है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपनी प्रशासनिक अक्षमता के चलते उत्तर प्रदेश को पिछड़ा बीमारू प्रदेश बना दिया है। विकास का ढोल पीटा जा रहा है। जिन योजनाओं का खूब विज्ञापन छपा वे सब भ्रष्टाचार की शिकार बन गई हैं।


कुकृत्यों से ही राम मंदिर पर चढ़ावा चोरी का काला दाग
एक्सप्रेस-वे बन रहे हैं और सड़के धंस रही है। हर तरफ लूट, झूठ और चोरी का चक्र अबाध गति से चल रहा है। अयोध्या और राम मंदिर को लेकर भाजपा ने खूब हो हल्ला मचाया। अन्तर्राष्ट्रीय स्तर तक विकास का दावा किया लेकिन भाजपा के कुकृत्यों के कारण अयोध्या और राममंदिर पर चढ़ावा चोरी का काला दाग लग गया।


काले कारनामे छिपाने के लिए बचकाने बयान
एक बयन में उन्होंने कहा कि चढ़ावा-चंदा-दान चोरी खुलने के बाद से भाजपा-आरएसएस और विश्व हिन्दू परिषद के नेताओं के काले कारनामों से जनता भलीभांति परिचित हो गई है। भाजपा में इससे बदहवासी छा गई हैं। जनता का ध्यान अपने पापकर्म से भटकाने के लिए अब बचकाने बयान दिए जा रहे है। इससे जनता में भाजपाइयों और उनके संगी साथियों के खिलाफ गुस्सा और बढ़ता जा रहा है। भाजपाइयों की नकारात्मक सोच का छोटापन दिन-पर-दिन बढ़ता जा रहा है।


सब खुद को बचाने में लगे
अखिलेश यादव ने कहा कि सच तो यह है कि एक दल के रूप में भाजपा में अब कोई आत्मा नहीं बची है। शरीर पर धर्म-धन चोरी के अनगिनत असाध्य जख्म उभर आए हैं। भाजपा राजनीतिक रूप से विक्षिप्तावस्था में चली गई है। सब अपने को बचाने में लगे हैं लेकिन कोई बचने वाला नहीं है, एक-एक की कलई खुलने वाली है। इसमें देर नहीं।


आस्थावानों से खिलवाड़, सुनियोजित प्लान
अखिलेश ने कहा कि अयोध्या में चंदा-चढ़ावा चोरी से यह तो स्पष्ट हो गया है कि भाजपा-आरएसएस और विश्व हिन्दू परिषद की तिकड़ी ने आस्थावानों की भावना से खिलवाड़ का एक सुनियोजित प्लॉन तैयार कर रखा था। न्यास के नाम पर अपने लोगों को सेट कर भ्रटाचार का व्यास बढ़ाया गया। आपस में अधर्मी मुनाफे की बंदरबांट कर ली गई। जनता इन सभी का सामाजिक राजनीतिक बहिष्कार करेंगे।


किसान बेहाल,पूंजीपतियों को संरक्षण
सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार हर मोर्चे पर विफल और नाकारा साबित हुई है। किसान परेशान है उसका समय से खाद, बीज और कीटनााक कुछ भी नहीं मिल रहा है। फसल की लागत भी नहीं मिल रही है। पूंजीपतियों को संरक्षण दिया जा रहा है। गरीब और गरीब होता जा रहा है। महिलाओं और बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही है। पूंजी निवेश के नाम पर सिर्फ जुमलेबाजी से काम चल रहा है। भाजपा से ऊबी जनता अब 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने को संकल्पित है।

 

Have something to say? Post your comment
सशक्त नारी ही समर्थ उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री योगी

: सशक्त नारी ही समर्थ उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री योगी

मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने को तैयार काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

: मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने को तैयार काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और नए भारत की भाग्यविधाता बन रही यूपी की नारी : सीएम योगी

: ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और नए भारत की भाग्यविधाता बन रही यूपी की नारी : सीएम योगी

नवरात्र पर योगी का संदेश: मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही साकार होगा विकसित यूपी का सपना

: नवरात्र पर योगी का संदेश: मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही साकार होगा विकसित यूपी का सपना

नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

: नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

: नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

: बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

'मैं तैयार, आप भी अयोध्या से लड़िए चुनाव', सीएम योगी को अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार

: 'मैं तैयार, आप भी अयोध्या से लड़िए चुनाव', सीएम योगी को अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार

भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

: भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट की मंजूरी

: जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट की मंजूरी

X