Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

मनोरंजन

शहनाज गिल के लिए क्या है प्यार का मतलब? बोलीं- जो सच में प्यार करता होगा वो..

Updated on Thursday, July 16, 2026 11:37 AM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस शहनाज गिल ने एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान बताया कि उनके लिए प्यार का मतलब क्या है। शहनाज गिल ने कहा कि उनके लिए प्यार का सही मतलब एक दूसरे का साथ देना और एक दूसरे की कद्र करना है। रियलिटी टीवी शो बिग बॉस का हिस्सा रहीं शहनाज गिल ने कहा कि जो आपसे असल में प्यार करता होगा वो आपको भीड़ में भी अलग पहचान लेगा। एक्ट्रेस इस बात को कहने के दौरान कभी थोड़ी इमोशनल तो कभी थोड़ी मुस्कुराती नजर आईं। मालूम हो कि सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 13 का हिस्सा रहीं शहनाज गिल, इसी शो के कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला के साथ प्यार में पड़ गई थीं।


मिलने से पहले खो गया पहला प्यार
सितंबर 2021 में दिल का दौरा पड़ने से सिद्धार्थ शुक्ला की मौत हो गई थी। "बालिका वधू" और "खतरों के खिलाड़ी" और खतरों के खिलाड़ी जैसे शोज का हिस्सा रह चुके सिद्धार्थ शुक्ला के साथ शहनाज गिल की केमिस्ट्री लोगों को खूब भा रही थी, लेकिन किसे पता था कि यह जोड़ी शादी के बंधन में बंधने से पहले ही टूट जाएगी। सिद्धार्थ के अचानक चले जाने ने शहनाज को बुरी तरह तोड़ दिया था। एक रियलिटी शो पर बातचीत के दौरान सलमान खान ने शहनाज को जिंदगी में आगे बढ़ने की सलाह दी थी, लेकिन अभी तक उनका रिलेशनशिप स्टेटस सिंगल ही है।


शहनाज के लिए प्यार का मतलब
शहनाज गिल से जब एक इंटरव्यू के दौरान होस्ट ने पूछा- आपके लिए प्यार का मतलब क्या है शहनाज? तो एक्ट्रेस ने जवाब दिया, "मेरे लिए प्यार का मतलब है, एक दूसरे को सपोर्ट करना। इज्जत करना एक दूसरे की बहुत जरूरी है। तो कुछ भी हो जाए, कैसी भी सिचुएशन हो, वो जो तुम्हें प्यार करता है, या प्यार करती है, वो भीड़ में भी खड़ा हो ना, तो वो देख ले तुम्हें कि वह यहां है तो मेरे पास क्यों नहीं है। मेरे लिए प्यार का मतलब यह है।" शहनाज ने अपनी बात को बेहतर ढंग से फ्रेम करते हुए बात को दोहराया और कहा- जो तुम्हें भीड़ में भी पहचान ले, कि वो है मेरी बंदी। इस तरह की छोटी-छोटी चीजें।


शहनाज गिल की अपकमिंग फिल्में
बात शहनाज गिल के वर्क फ्रंट की करें तो शहनाज गिल के बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2023 में आई फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के जरिए हुई थी। इसके बाद वह 'थैंक्यू फॉर कमिंग' और 'इक्क कुड़ी' मूवी में काम करती नजर आईं। अब साल 2026 में उनकी फिल्म 'सिंह वर्सेज कौर 2' का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। इसके बाद उनकी फिल्म 'सब फर्स्ट क्लास' भी शेड्यूल्ड है। यानि हिंदी और पंजाबी, दोनों ही तरह की ऑडियंस को शहनाज की फिल्में देखने मिलेंगी, लेकिन इनमें से बॉक्स ऑफिस पर कौन सी कमाल कर पाएगी, यह तो वक्त ही बताएगा।

 

Have something to say? Post your comment
'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

: 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

: 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

X