Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

उत्तर प्रदेश

मिर्जापुर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौ*त

Updated on Thursday, July 16, 2026 11:39 AM IST

मिर्जापुर : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक अनियंत्रित ट्रक ने घर में सो रहे 5 लोगों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। हालांकि, इस घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को रात करीब 3 बजे थाना अहरौरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कुदारन चौराहे के पास घटना हुई। उन्होंने बताया कि ट्रक वाराणसी से सोनभद्र जा रहा था, जिसमें नमक लदा हुआ था। रास्ते में अचानक से ट्रक का टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसा। उस समय घर के अंदर लोग सो रहे थे। इस घटना के कारण चीख पुकार मच गई। रात में तेज आवाज सुनने पर ग्रामीणों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई। अधिकारियों ने बताया कि ट्रक ने लगभग पांच लोगों को कुचला। इसमें से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए।


मामले की सूचना मिलने पर थाना अहरौरा पुलिस की ओर से तत्काल मौके पर पहुंच कर त्वरित राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। मौके से रेस्क्यू कर दो घायलों को इलाज के लिए सीएचसी चचेरी मोड़ चुनार भिजवाया गया, जहां से उन्हें चिकित्सकों की ओर से बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। साथ ही, पुलिस ने तीनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करके पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया।


मृतकों की पहचान, 47 वर्षीय राजाराम, 70 वर्षीय सुखिया और 45 वर्षीय चांदतारा के रूप में हुई है। घायलों में 45 वर्षीय सुनील शर्मा और 12 वर्षीय सुहानी शामिल है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि टीमें हादसे के बाद फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी हुई हैं।

Have something to say? Post your comment
सशक्त नारी ही समर्थ उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री योगी

: सशक्त नारी ही समर्थ उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री योगी

मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने को तैयार काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

: मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने को तैयार काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और नए भारत की भाग्यविधाता बन रही यूपी की नारी : सीएम योगी

: ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और नए भारत की भाग्यविधाता बन रही यूपी की नारी : सीएम योगी

नवरात्र पर योगी का संदेश: मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही साकार होगा विकसित यूपी का सपना

: नवरात्र पर योगी का संदेश: मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही साकार होगा विकसित यूपी का सपना

नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

: नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

: नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

: बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

'मैं तैयार, आप भी अयोध्या से लड़िए चुनाव', सीएम योगी को अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार

: 'मैं तैयार, आप भी अयोध्या से लड़िए चुनाव', सीएम योगी को अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार

भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

: भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट की मंजूरी

: जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट की मंजूरी

X