Monday, 19 October 2026
BREAKING
• चिट्टे के खिलाफ हिमाचल सरकार का निर्णायक प्रहार, नशा तस्करों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति • भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा आज से नौ दिवसीय दौरे पर, दुर्गम क्षेत्रों में करेंगे संगठन की समीक्षा • राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल हजारों वर्ष पुरानी पहचान, आत्मीयता और स्वाभिमान का प्रतीक : नायब सिंह सैनी • पंचकूला में 2 नवंबर को होगा जनप्रतिनिधि सम्मेलन, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण • हरियाणा दिवस पर जाट भवन की नई लिफ्ट का सांसद मनीष तिवारी करेंगे शुभारंभ • हरियाणाः प्राइवेट और पैरा मेडिकल कॉलेजों में तय शुल्क से ज्यादा वसूली करने पर होगी कार्रवाई • अग्रवाल समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है : अशोक बुवानीवाला • किसान को उद्यमी बनाना हमारा उद्देश्य : धनखड़ • हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की • पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

पंजाब

मनरेगा कर्मचारियों की जायज़ मांगों का सहानुभूतिपूर्वक समाधान किया जाएगा : तरुनप्रीत सिंह सौंद

Updated on Thursday, July 16, 2026 19:06 PM IST

चंडीगढ़/खन्ना (लुधियाना) : पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं खन्ना विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री तरुनप्रीत सिंह सौंद बीती रात सिविल अस्पताल, खन्ना पहुंचे और घायल मनरेगा कर्मचारी सौदागर सिंह तथा डीएसपी खन्ना विनोद कुमार का हालचाल जाना। उन्होंने सिविल अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनिंदर सिंह भसीन को निर्देश दिए कि दोनों का निःशुल्क एवं सर्वोत्तम उपचार सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर सिविल एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी, मनरेगा कर्मचारी यूनियन के संरक्षक वरिंदर सिंह, अध्यक्ष गुरसेवक सिंह तथा अन्य प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

मीडिया से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पिछले लगभग 20 दिनों से मनरेगा कर्मचारियों के साथ लगातार बातचीत और बैठकें चल रही हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की वर्तमान स्थिति का मुख्य कारण केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना को बंद कर नई योजना लागू करना है। उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों ने अपने जीवन के कई वर्ष मनरेगा योजना के लिए समर्पित किए हैं और नई व्यवस्था में उन्हें उचित अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि मनरेगा कर्मचारियों ने नई योजना के अंतर्गत कार्य करने की इच्छा जताई है, बशर्ते उनकी जायज़ मांगों को स्वीकार किया जाए।

श्री सौंद ने कहा कि इस मुद्दे पर सरकार और मनरेगा कर्मचारियों के बीच कोई मतभेद नहीं है तथा पंजाब सरकार संवाद के माध्यम से हर समस्या का समाधान चाहती है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के स्पष्ट निर्देश हैं कि मनरेगा कर्मचारियों की बात पूरी सहानुभूति के साथ सुनी जाए और उनकी जायज़ मांगों का समाधान किया जाए। उन्होंने बताया कि वे आज चंडीगढ़ में अपनी बैठकों के बाद तुरंत खन्ना पहुंचे और मनरेगा कर्मचारियों के साथ एक घंटे से अधिक समय तक बैठक की। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत कर मनरेगा कर्मचारियों की जायज़ मांगों के संबंध में लिखित आश्वासन देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उनकी सभी जायज़ मांगों का संवैधानिक एवं सहानुभूतिपूर्ण ढंग से समाधान किया जाएगा।

इस अवसर पर मनरेगा कर्मचारी यूनियन, पंजाब के संरक्षक श्री वरिंदर सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मनरेगा कर्मचारी पिछले 18 वर्षों से मनरेगा योजना के अंतर्गत सेवाएं दे रहे हैं और उनकी मुख्य मांग सरकार द्वारा रोजगार उपलब्ध कराया जाना है।
उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद स्वयं सिविल एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ सिविल अस्पताल, खन्ना पहुंचे तथा घायल कर्मचारियों के निःशुल्क और बेहतर उपचार के निर्देश डॉक्टरों को दिए।

वरिंदर सिंह ने बताया कि इससे पहले कैबिनेट मंत्री श्री तरुनप्रीत सिंह सौंद के आवास पर उनकी मांगों को लेकर लगभग एक घंटे तक विस्तृत बैठक हुई। बैठक में मंत्री ने विभागीय अधिकारियों से बातचीत कर जायज़ मांगों को लिखित रूप में प्रस्तुत करने तथा उनके समाधान की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए और सकारात्मक समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सभी जायज़ मांगों का समाधान आपसी बातचीत के माध्यम से किया जाएगा और मनरेगा कर्मचारी यूनियन कैबिनेट मंत्री श्री तरुनप्रीत सिंह सौंद द्वारा दिए गए आश्वासन से पूरी तरह संतुष्ट है।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) खन्ना डॉ. दर्पण आहलूवालिया, उपमंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) खन्ना श्रीमती स्वाति टिवाणा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) डॉ. मनिंदर सिंह भसीन सहित सिविल एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा मनरेगा कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की

: हरसिमरत कौर ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र, नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या की सीबीआई जांच की मांग की

पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

: पंजाब: 'आप' ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा देने की मांग की

पंजाब: अमृतसर पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध हथियार तस्करी के गिरोह का किया भंडाफोड़

: पंजाब: अमृतसर पुलिस ने नशीले पदार्थों और अवैध हथियार तस्करी के गिरोह का किया भंडाफोड़

भगवंत मान के फ्रांस दौरे पर हरसिमरत कौर बादल ने उठाए सवाल, बोलीं-सीएम ने लोगों को उनके हाल पर छोड़ा

: भगवंत मान के फ्रांस दौरे पर हरसिमरत कौर बादल ने उठाए सवाल, बोलीं-सीएम ने लोगों को उनके हाल पर छोड़ा

गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का हमला, औजला बोले-जख्म देखने नहीं, मरहम लगाकर आइए

: गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का हमला, औजला बोले-जख्म देखने नहीं, मरहम लगाकर आइए

गृह मंत्री अमित शाह का पंजाब दौरा नशे की सप्लाई चेन, ड्रग माफिया और गैंगस्टर नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: तरुण चुग

: गृह मंत्री अमित शाह का पंजाब दौरा नशे की सप्लाई चेन, ड्रग माफिया और गैंगस्टर नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: तरुण चुग

जिला व्यापारी आयोग ने व्यापारियों और दुकानदारों की लंबित समस्याओं की समीक्षा की

: जिला व्यापारी आयोग ने व्यापारियों और दुकानदारों की लंबित समस्याओं की समीक्षा की

जूनियर विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर पंजाब लौटे जगशेर सिंह खंगूड़ा का भव्य स्वागत

: जूनियर विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर पंजाब लौटे जगशेर सिंह खंगूड़ा का भव्य स्वागत

गांव अलीशेर हादसे में घायल मनरेगा कर्मियों का कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और डॉ. बलबीर सिंह ने राजिंदरा अस्पताल में जाना हाल-चाल

: गांव अलीशेर हादसे में घायल मनरेगा कर्मियों का कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और डॉ. बलबीर सिंह ने राजिंदरा अस्पताल में जाना हाल-चाल

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा पंजाबियों को दशहरे की बधाई; लोगों को धर्म, सत्य, शांति और आपसी भाईचारे के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया

: स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा पंजाबियों को दशहरे की बधाई; लोगों को धर्म, सत्य, शांति और आपसी भाईचारे के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया

X