Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

मनोरंजन

'3 इडियट्स' सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं थी, यह एक गलतफहमीः आमिर खान

Updated on Friday, July 17, 2026 15:27 PM IST

मुंबई : बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने बताया कि 2009 की ब्लॉकबस्टर फिल्म "3 इडियट्स" में उनका किरदार 'फुंसुक वांगडू', शिक्षाविद और क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक पर आधारित नहीं है। आमिर लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल में बात कर रहे थे, तभी दर्शकों में से एक ने उनसे पूछा कि क्या '3 इडियट्स' के लिए सोनम वांगचुक प्रेरणा थे। आमिर ने जवाब दिया, "नहीं, असल में ऐसा नहीं है। यह एक गलतफहमी है। जब वे फिल्म बना रहे थे, तब उन्हें सोनम के बारे में पता नहीं था।"


उन्होंने कहा, “मुझे पता है कि मैंने हाल ही में चतुर (ओमी वैद्य) का एक वीडियो देखा था, लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि न तो राजू (राजकुमार हिरानी) और न ही अभिजात जोशी (लेखक) और न ही मुझे सोनम वांगचुक के बारे में पता था।"
उन्होंने आगे कहा कि सोनम वांगचुक जो भी कर रहे हैं, वह हर हाल में अच्छा काम है।


आमिर खान ने कहा, "हमें उनका सम्मान करने के लिए यह जरूरी नहीं है कि वे '3 इडियट्स' के किरदार पर आधारित हों, और इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बस असल बात के तौर पर मैं यह कहना चाहता था कि न तो राजू और न ही अभिजात... इस बारे में पहले कभी साफ तौर पर कुछ नहीं कहा गया। वह किरदार उन पर आधारित नहीं है।"
जब आमिर से सोनम की भूख हड़ताल के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हम सभी उनकी सेहत और जिंदगी को लेकर बहुत चिंतित हैं। हम उम्मीद करते हैं कि सब कुछ ठीक हो जाए और हम सभी चाहते हैं कि वह अपना उपवास खत्म करें और अपनी सेहत का ध्यान रखें।"


उल्लेखनीय है कि “3 इडियट्स” को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में आमिर खान, आर. माधवन और शरमन जोशी मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि करीना कपूर, बोमन ईरानी, मोना सिंह और ओमी वैद्य ने सहायक भूमिकाएं निभाई हैं।
यह कहानी दो अलग-अलग समय-सीमाओं (एक वर्तमान में और दूसरी दस साल पहले) में चलती है। इसमें एक भारतीय इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन छात्रों की दोस्ती को दिखाया गया है।

Have something to say? Post your comment
'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

: 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

: 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

X