Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

स्वास्थ्य

गर्मियों में टैनिंग से बचने को सिर्फ सनस्क्रीन काफी नहीं, त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये आसान आदतें

Updated on Sunday, July 19, 2026 16:09 PM IST

गर्मियों का मौसम आते ही तेज धूप और बढ़ती गर्मी का असर हमारी त्वचा पर भी दिखाई देने लगता है। बाहर निकलते ही सूरज की तेज किरणें त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं, जिससे टैनिंग, रूखापन और त्वचा का रंग फीका पड़ने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। खासतौर पर यूवी किरणें त्वचा के लिए ज्यादा नुकसानदायक मानी जाती हैं। यही वजह है कि लोग गर्मियों में सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन त्वचा विशेषज्ञों के अनुसार सिर्फ सनस्क्रीन लगाना ही काफी नहीं होता। त्वचा को धूप से बचाने के लिए रोज की कुछ छोटी-छोटी आदतों को बदलना भी जरूरी होता है।

डॉक्टरों के अनुसार, टैनिंग तब होती है जब हमारी त्वचा तेज धूप से बचने के लिए ज्यादा मात्रा में मेलेनिन बनाने लगती है। मेलेनिन त्वचा को रंग देने वाला एक प्राकृतिक तत्व है, जो सूरज की किरणों से बचाने में मदद करता है। लेकिन जब धूप ज्यादा तेज हो जाती है और त्वचा लंबे समय तक उसके संपर्क में रहती है, तो त्वचा का रंग गहरा होने लगता है। इसके अलावा, ज्यादा धूप से त्वचा पर समय से पहले उम्र के निशान, झुर्रियां और दाग-धब्बे भी नजर आ सकते हैं।

त्वचा विशेषज्ञों का कहना है कि सनस्क्रीन लगाना जरूरी है, लेकिन इसे सही तरीके से इस्तेमाल करना उससे भी ज्यादा जरूरी है। कई लोग घर से निकलते समय आखिरी मिनट पर सनस्क्रीन लगाते हैं, जबकि इसे बाहर जाने से कुछ समय पहले लगाना बेहतर माना जाता है। अगर आप लंबे समय तक धूप में रहने वाले हैं या ज्यादा पसीना आ रहा है, तो कुछ घंटों बाद इसे दोबारा लगाना चाहिए। इसे सिर्फ चेहरे पर नहीं, बल्कि गर्दन, हाथ, कान और पैरों जैसे खुले हिस्सों पर भी सनस्क्रीन लगानी चाहिए, क्योंकि ये हिस्से भी धूप से प्रभावित होते हैं।

गर्मियों में धूप से बचने का सबसे आसान तरीका है कि तेज धूप के समय बाहर निकलने से बचा जाए। दिन के बीच के समय यानी दोपहर में सूरज की किरणें सबसे ज्यादा तेज होती हैं। इस समय ज्यादा देर तक बाहर रहने से त्वचा पर टैनिंग और जलन की समस्या बढ़ सकती है। अगर किसी जरूरी काम से बाहर जाना पड़े, तो कोशिश करें कि सीधे धूप में कम रहें और छांव का इस्तेमाल करें। इससे त्वचा पर पड़ने वाला धूप का असर कम हो सकता है।

अक्सर लोग धूप से सिर्फ चेहरे को बचाने पर ध्यान देते हैं, लेकिन हाथ, गर्दन और पैर भी धूप की चपेट में आते हैं। इसलिए बाहर जाते समय पूरी बांह के हल्के कपड़े पहनना, टोपी लगाना, छाता इस्तेमाल करना या सनग्लास पहनना फायदेमंद हो सकता है। ये तरीके त्वचा को सीधे सूरज की किरणों से बचाने में मदद करते हैं।

त्वचा की अच्छी सेहत के लिए खान-पान का ध्यान रखना भी जरूरी है। गर्मियों में शरीर में पानी की कमी जल्दी हो सकती है, इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। इसके अलावा फल, सब्जियां और पोषक तत्वों से भरपूर भोजन त्वचा को अंदर से स्वस्थ रखने में मदद करता है। तरबूज, खीरा, संतरा और हरी सब्जियां जैसे खाद्य पदार्थ शरीर को जरूरी पोषण देते हैं।

 

Have something to say? Post your comment
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: सात में से एक व्यक्ति मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहा

: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: सात में से एक व्यक्ति मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहा

गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी

: गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी

महिलाओं तक सीमित नहीं ब्रेस्ट कैंसर, पुरुषों को भी हो सकता है : WHO

: महिलाओं तक सीमित नहीं ब्रेस्ट कैंसर, पुरुषों को भी हो सकता है : WHO

बच्चों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा, डब्ल्यूएचओ ने जारी की पहली ग्लोबल गाइडलाइन

: बच्चों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा, डब्ल्यूएचओ ने जारी की पहली ग्लोबल गाइडलाइन

मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार

: मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार

शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ

: शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ

बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर

: बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर

हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट क्या अंतर है? जानिए इसके लक्षण और तुरंत बचाव के उपाय

: हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट क्या अंतर है? जानिए इसके लक्षण और तुरंत बचाव के उपाय

शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे

: शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे

बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे

: बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे

X