Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

मनोरंजन

मीनाक्षी शेषाद्रि को आई 'नागिन' वाले दौर की याद, रीना रॉय और श्रीदेवी का जिक्र कर रिक्रिएट किया आइकॉनिक गाना

Updated on Sunday, July 19, 2026 16:15 PM IST

मुंबई : 80 और 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि आज भी अपनी शानदार अदाकारी और बेहतरीन डांस के लिए याद की जाती हैं। फिल्मों से दूरी बनाने के बावजूद वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं और अक्सर अपने पुराने दिनों की यादें साझा करती हैं।

इस बार भी उन्होंने बॉलीवुड के उस दौर को याद किया, जब 'नागिन' पर आधारित फिल्में सिनेमाघरों में दर्शकों की पहली पसंद हुआ करती थीं।

रीना रॉय की 'नागिन' और श्रीदेवी की 'नगीना' का जिक्र करते हुए मीनाक्षी ने अपनी फिल्म 'नाचे नागिन गली गली' को याद किया। उन्होंने अपनी इसी फिल्म के मशहूर टाइटल सॉन्ग को एक बार फिर रिक्रिएट किया।

मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह नागिन के ड्रेसिंग लुक में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में उन्होंने अपनी फिल्म 'नाचे नागिन गली गली' के टाइटल ट्रैक को अपने खास अंदाज में फिर से पेश किया। उनके डांस मूव्स ने एक बार फिर पुराने दौर की यादें ताजा कर दीं।

वीडियो के साथ मीनाक्षी ने एक लंबा नोट भी लिखा। उन्होंने लिखा, ''70 के दशक में रीना रॉय की फिल्म 'नागिन' ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की थी। इसके बाद 80 के दशक के मध्य में श्रीदेवी की 'नगीना' ने भी वही इतिहास दोहराया। मैंने भी इसी तरह की कहानी पर आधारित फिल्म 'नाचे नागिन गली गली' में काम किया था, इसलिए मैंने इसके टाइटल सॉन्ग को फिर से रिक्रिएट करने का फैसला किया।''

अपने पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा, ''इच्छाधारी नाग-नागिन या रूप बदलने वाले सर्पों की कहानियां हिंदू लोककथाओं का अहम हिस्सा रही हैं। यही वजह है कि इस विषय पर बनी फिल्मों को शहरों, कस्बों और गांवों में दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। ऐसी कहानियां लोगों की कल्पनाओं और लोकविश्वास से जुड़ी होती हैं। यही वजह है कि 'नागिन' पर आधारित फिल्में दशकों बाद भी लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाए हुए हैं।''

मीनाक्षी शेषाद्रि ने बताया, ''फिल्म 'नाचे नागिन गली गली' में उनके साथ अभिनेता नीतीश भारद्वाज मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशन मोहनजी प्रसाद ने किया था। इसके अलावा सत्येंद्र कपूर, सदाशिव अमरापुरकर और सुहास जोशी जैसे कई दिग्गज कलाकार भी फिल्म का हिस्सा थे। साल 1989 में रिलीज हुई इस फिल्म को खासकर छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में दर्शकों का अच्छा प्यार मिला था। फिल्म के गाने और इसकी कहानी उस दौर में काफी चर्चा में रहे थे।''

दिलचस्प बात यह है कि बड़े पर्दे पर शुरू हुआ 'नागिन' का यह सफर आज भी खत्म नहीं हुआ है। निर्माता एकता कपूर का सुपरनैचुरल टीवी शो 'नागिन' भारतीय टेलीविजन के सबसे सफल फ्रेंचाइजी में शामिल हो चुका है।

 

Have something to say? Post your comment
'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

: 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

: 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

X