Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

राष्ट्रीय

कर्नाटक सरकार ने फीफा विश्व कप 2026 फाइनल के स्क्रीनिंग की मंजूरी दी, सीएम शिवकुमार ने फैंस से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की

Updated on Sunday, July 19, 2026 16:37 PM IST

बेंगलुरु : कर्नाटक सरकार ने फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल की स्क्रीनिंग की मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा है कि स्क्रीनिंग की मंजूरी देते हुए फैंस से शांति बनाए रखने की अपील की।

मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमने मंजूरी दे दी है। मैं सभी युवाओं से अपील करता हूं कि आपकी इच्छाओं और आपकी अपील के अनुसार, बहुत से लोग मुझे संदेश कर रहे थे और अनुरोध कर रहे थे। आपकी भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, हमने फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल की स्क्रीनिंग की मंजूरी दे दी है।

उन्होंने कहा, "आप सभी को बहुत शांति से व्यवहार करना चाहिए। कानून-व्यवस्था और तय नियम-कायदे बहुत महत्वपूर्ण हैं। हमारे पुलिस अधिकारियों ने हर जगह कैमरे लगाए हैं। इसलिए कृपया बहुत शांत रहें। हमें यह दिखाना है कि हम कितने शांतिप्रिय हैं। हमें यह दिखाना है कि हम बेंगलुरु से हैं, कर्नाटक से हैं।"

सीएम ने कहा, "मैं आप सभी से अपील करता हूं कि फुटबॉल का आनंद लें। कोई जीते या हारे, यह अलग बात है। जश्न मनाएं, किसी को भी अपना आपा नहीं खोना चाहिए। सरकार की ओर से, मैं अपने सभी युवाओं, फुटबॉल प्रशंसकों और खेल प्रेमियों से विनम्र अपील करता हूं।"

बता दें कि बेंगलुरु पुलिस ने विश्व कप फाइनल के दौरान शहर के सभी रेस्टोरेंट को 3:30 सुबह तक फूड सर्विस जारी रखने की अनुमति भी दी है।

फीफा विश्व कप 2026 का फाइनल स्पेन और अर्जेंटीना के बीच सोमवार को होने वाला है। मैच भारतीय समयानुसार 12:30 एएम से होगा। स्पेन ने फ्रांस को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। 2010 की विजेता फ्रांस अपना दूसरा खिताब जीतने की कोशिश करेगी। वहीं, गत चैंपियन अर्जेंटीना 1978, 1986 और 2022 के बाद अपने चौथे खिताब की कोशिश में है। फाइनल में अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी के प्रदर्शन पर दुनियाभर के फुटबॉल प्रेमियों की नजर रहेगी।

 

Have something to say? Post your comment
गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई में जान गंवाने वालों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

: गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई में जान गंवाने वालों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की प्रशंसा की, कहा- अत्यंत प्रेरणादायी

: प्रधानमंत्री मोदी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की प्रशंसा की, कहा- अत्यंत प्रेरणादायी

आतंकवाद के पूरे तंत्र को सामूहिक रूप से समाप्त करना जरूरी : एससीओ बैठक में राजनाथ सिंह

: आतंकवाद के पूरे तंत्र को सामूहिक रूप से समाप्त करना जरूरी : एससीओ बैठक में राजनाथ सिंह

राष्ट्रपति मुर्मु और उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने सभी भारतीयों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

: राष्ट्रपति मुर्मु और उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने सभी भारतीयों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

आरएसएस के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं, हेडगेवार को किया याद

: आरएसएस के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं, हेडगेवार को किया याद

पीएम मोदी ने विजयादशमी की बधाई दी, कहा- यह विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे

: पीएम मोदी ने विजयादशमी की बधाई दी, कहा- यह विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल, डिजिटल सेवाओं तक आसान होगी पहुंच

: शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल, डिजिटल सेवाओं तक आसान होगी पहुंच

एशियाई पैरा खेल 2026: सौम्या ने जीता स्वर्ण, राधा वेंकटेश को रजत; पीएम मोदी ने दी बधाई

: एशियाई पैरा खेल 2026: सौम्या ने जीता स्वर्ण, राधा वेंकटेश को रजत; पीएम मोदी ने दी बधाई

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे अमित शाह, ‘ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई’ के संदेश के साथ निकलेगी देशव्यापी मोटरसाइकिल रैली

: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे अमित शाह, ‘ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई’ के संदेश के साथ निकलेगी देशव्यापी मोटरसाइकिल रैली

एशियाई पैरा खेल 2026 में रिंकू हुड्डा को स्वर्ण, अजीत सिंह ने जीता रजत; पीएम मोदी ने दी बधाई

: एशियाई पैरा खेल 2026 में रिंकू हुड्डा को स्वर्ण, अजीत सिंह ने जीता रजत; पीएम मोदी ने दी बधाई

X