Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

राष्ट्रीय

"मैं अपना व्रत कब तोडूंगा....!", सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया पोस्ट कर दी जानकारी

Updated on Monday, July 20, 2026 14:43 PM IST

नई दिल्ली: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने कहा है कि यदि विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसद संसद के मानसून सत्र में शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही और सुधार का मुद्दा उठाने का भरोसा देते हैं तो वह अपना अनशन समाप्त कर देंगे। इस संबंध में उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट कर जानकारी दी है।

वांगचुक ने लिखा, "मैं अपना व्रत कब तोड़ूंगा...?" उन्होंने आगे लिखा, "प्रिय दोस्तों और समर्थकों, आप में से कई लोगों ने पूछा है कि मैं अपना अनशन कब खत्म करूंगा। जैसा कि मैंने पहले समर्थकों को बताया था, मैं 20 जुलाई को अपना अनशन खत्म कर दूंगा, अगर सरकार शिक्षा व्यवस्था में हाल की नाकामियों (जैसे पेपर लीक वगैरह) की जिम्मेदारी ले या मैं और सीजेपी का नेतृत्व संसद पहुंचें तथा वहां सांसद और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता हमें यह भरोसा दिलाएं कि वे इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे।"

उन्होंने आगे लिखा, "यदि मेरी सेहत या किसी अन्य कारण से ऐसा संभव नहीं हो पाता है, तो विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसद और नेता इस अस्पताल में आकर यह भरोसा दें।"

वांगचुक ने अपनी पोस्ट में यह भी दावा किया कि यह संदेश उन्होंने 19 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल में अपनी "गैरकानूनी नजरबंदी" के दौरान लिखा, जहां उनके अनुसार उनके घूमने-फिरने, बोलने और लोगों से बातचीत करने की स्वतंत्रता पर रोक लगी हुई है।

इससे पहले शनिवार देर रात वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंगमो ने कहा था कि यदि विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसद और नेता सोमवार को सफदरजंग अस्पताल पहुंचकर वांगचुक को यह आश्वासन देते हैं कि वे संसद के मानसून सत्र में शिक्षा में जवाबदेही और शिक्षा सुधार का मुद्दा प्रमुखता से उठाएंगे, तभी वह अपना अनशन समाप्त करेंगे।

आंगमो ने कहा था, "सोनम अपना अनशन तभी समाप्त करेंगे, जब राजनीतिक दलों के नेता अस्पताल में उनसे मिलकर यह आश्वासन देंगे कि वे संसद सत्र के दौरान शिक्षा में जवाबदेही और शिक्षा सुधार के मुद्दे को प्रमुखता से उठाएंगे।"

 

Have something to say? Post your comment
गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई में जान गंवाने वालों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

: गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई में जान गंवाने वालों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

प्रधानमंत्री मोदी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की प्रशंसा की, कहा- अत्यंत प्रेरणादायी

: प्रधानमंत्री मोदी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की प्रशंसा की, कहा- अत्यंत प्रेरणादायी

आतंकवाद के पूरे तंत्र को सामूहिक रूप से समाप्त करना जरूरी : एससीओ बैठक में राजनाथ सिंह

: आतंकवाद के पूरे तंत्र को सामूहिक रूप से समाप्त करना जरूरी : एससीओ बैठक में राजनाथ सिंह

राष्ट्रपति मुर्मु और उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने सभी भारतीयों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

: राष्ट्रपति मुर्मु और उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने सभी भारतीयों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

आरएसएस के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं, हेडगेवार को किया याद

: आरएसएस के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं, हेडगेवार को किया याद

पीएम मोदी ने विजयादशमी की बधाई दी, कहा- यह विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे

: पीएम मोदी ने विजयादशमी की बधाई दी, कहा- यह विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे

शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल, डिजिटल सेवाओं तक आसान होगी पहुंच

: शिवराज सिंह चौहान ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल, डिजिटल सेवाओं तक आसान होगी पहुंच

एशियाई पैरा खेल 2026: सौम्या ने जीता स्वर्ण, राधा वेंकटेश को रजत; पीएम मोदी ने दी बधाई

: एशियाई पैरा खेल 2026: सौम्या ने जीता स्वर्ण, राधा वेंकटेश को रजत; पीएम मोदी ने दी बधाई

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे अमित शाह, ‘ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई’ के संदेश के साथ निकलेगी देशव्यापी मोटरसाइकिल रैली

: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे अमित शाह, ‘ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई’ के संदेश के साथ निकलेगी देशव्यापी मोटरसाइकिल रैली

एशियाई पैरा खेल 2026 में रिंकू हुड्डा को स्वर्ण, अजीत सिंह ने जीता रजत; पीएम मोदी ने दी बधाई

: एशियाई पैरा खेल 2026 में रिंकू हुड्डा को स्वर्ण, अजीत सिंह ने जीता रजत; पीएम मोदी ने दी बधाई

X