Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

मनोरंजन

'मेरे पापा भी मुझे इतना किस नहीं करते...' राम कपूर पर फूटा श्रेया कालरा का गुस्सा

Updated on Monday, July 20, 2026 16:45 PM IST

मुंबई : नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' इन दिनों अपने कंटेस्टेंट्स के बीच बढ़ते विवादों को लेकर लगातार चर्चा में बना हुआ है। शो में हर नए टास्क के साथ रिश्ते बदलते नजर आ रहे हैं और कई कंटेस्टेंट खुलकर एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। अब इसी बीच कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने राम कपूर पर पर्सनल बाउंड्री लांघने का आरोप लगाया है। उन्होंने गुस्से में कहा कि अगर राम कपूर ने दोबारा उन्हें किस करने की कोशिश की, तो वह उन्हें साफ शब्दों में मना कर देंगी और कहेंगी कि 'मेरे पापा भी मुझे इतना किस नहीं करते।'

दरअसल, यह पूरा मामला टीम लीडर चुनने के लिए हुए वोटिंग टास्क के बाद सामने आया। इस टास्क में शिवांगी जोशी को सबसे ज्यादा वोट मिले, जिसके बाद उन्हें टीम लीडर बनाया गया। वहीं, दूसरे सबसे ज्यादा वोट हासिल करने वाली आकांक्षा चमोला को दूसरा टीम लीडर चुना गया। लेकिन इस वोटिंग के दौरान राम कपूर ने श्रेया का समर्थन नहीं किया, जिससे वह काफी नाराज हो गईं।

वोटिंग खत्म होने के बाद श्रेया कालरा, शो की कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे से लॉकर रूम एरिया में बातचीत करती नजर आईं। इसी दौरान उन्होंने राम कपूर के व्यवहार को लेकर कई बातें कहीं। श्रेया ने कहा कि जब शिवांगी जोशी अपना टास्क कर रही थीं, तब राम कपूर उनके काफी करीब चले गए थे। इस पर हर्षद चोपड़ा ने उन्हें थोड़ा दूर रहने के लिए कहा।

श्रेया ने बताया कि इसके बाद राम कपूर ने 'सॉरी' भी कहा, लेकिन उन्हें उनका यह रवैया बिल्कुल पसंद नहीं आया।

श्रेया ने बातचीत के दौरान आरोप लगाया कि राम कपूर बातचीत करते समय लोगों के बहुत करीब आ जाते हैं। हर किसी को अपनी मर्यादा बनाए रखनी चाहिए और यह समझना चाहिए कि किस हद तक किसी के करीब जाना सही है।

इसके बाद श्रेया ने अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर करते हुए कहा कि अगर राम कपूर ने दोबारा उन्हें किस करने की कोशिश की, तो वह उनका मुंह पकड़कर कहेंगी, 'मेरे पापा भी मुझे इतना किस नहीं करते, इसलिए आप मुझे किस मत कीजिए।'

यहीं नहीं, श्रेया ने आगे कहा, 'मैं तीन बार राम कपूर के लिए खड़ी रही, लेकिन उन्होंने मेरे समर्थन के लिए एक उंगली तक नहीं उठाई। मुझे उनकी सीनियरिटी पर शर्म आती है। ऐसे सीनियर्स पर मैं थूकती हूं।'

 

Have something to say? Post your comment
'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

: 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

: 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

X