Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

मनोरंजन

'उड़ने की आशा' में राधिका विद्यासागर को रिप्लेस करेंगी सोनाली नाइक, बोलीं- अपनी तरह से निभाऊंगी रेणुका का किरदार

Updated on Monday, July 20, 2026 16:56 PM IST

मुंबई : टेलीविजन अभिनेत्री सोनाली नाइक लोकप्रिय शो 'उड़ने की आशा' में रेणुका की भूमिका निभाने जा रही हैं, जिसे इससे पहले अभिनेत्री राधिका विद्यासागर ने निभाया था। आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में सोनाली ने बताया कि उन्हें इस किरदार को निभाने का दबाव महसूस हो रहा है, लेकिन वह इसे एक चुनौती के रूप में ले रही हैं और अपनी पूरी कोशिश करेंगी।

सोनाली नाइक ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, ''राधिका मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं। हम कई सालों से एक-दूसरे को जानते हैं और उन्होंने रेणुका का किरदार बहुत शानदार तरीके से निभाया है। जब कोई अच्छा कलाकार किसी किरदार को इतनी खूबसूरती से पेश करता है, तो उस भूमिका में आने पर दबाव जरूर होता है। मुझे भी यह दबाव महसूस हो रहा है, लेकिन मैं अपनी तरफ से पूरी कोशिश करूंगी।''

सोनाली के लिए यह अनुभव इसलिए भी खास है क्योंकि उनके करियर में पहली बार ऐसा मौका आया है, जब वह किसी चल रहे टीवी शो में पहले से निभाए जा रहे किरदार को आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले उन्होंने कभी किसी कलाकार को रिप्लेस नहीं किया था।

अभिनेत्री ने कहा, ''आज तक मैंने कभी रिप्लेसमेंट नहीं किया है। जिंदगी में पहली बार मैं किसी ऐसे किरदार में कदम रख रही हूं, जिसे कोई और कलाकार पहले निभा चुका है। इसलिए मेरी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। इसके अलावा 'उड़ने की आशा' पिछले ढाई सालों से बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। दबाव जरूर है, लेकिन मुझे लगता है कि दबाव में काम करना अच्छा होता है, क्योंकि इससे कलाकार और मेहनत करता है और खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करता है।''

सोनाली ने आगे कहा, ''मैं अपनी तरह से रेणुका के किरदार को एक नए स्तर पर ले जाने की कोशिश करूंगी। मैं उसे बिल्कुल वैसा नहीं निभाना चाहती, जैसा राधिका ने निभाया है। किरदार की मूल कहानी और स्वभाव वही रहेगा, लेकिन इसमें मेरी अपनी झलक होगी। मैं रेणुका को जिस नजरिए से समझती हूं, उसी तरह उसे पर्दे पर दिखाऊंगी। मुझे लगता है कि दर्शकों को एक अलग रेणुका देखने को मिलेगी।''

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए सोनाली ने बताया, ''रेणुका के किरदार में कई पहलू हैं। समय के साथ बहुत सारी चीजें बदलती हैं और इंसान के अनुभव भी उसे बदल देते हैं। उसकी जिंदगी में भी काफी कुछ हुआ है। सचिन और सायली घर छोड़ चुके हैं। सायली वह इंसान थी, जिसने परिवार को एक साथ संभालकर रखा था। रेणुका का अपनी हर बहू के साथ अलग रिश्ता है और अपने तीनों बेटों के साथ भी उसका अलग जुड़ाव है।''

उन्होंने आगे कहा, ''यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि अब रेणुका घर को कैसे संभालती हैं। क्या सचिन और सायली वापस आएंगे? अगर वे वापस आते हैं तो रेणुका और सायली का रिश्ता कैसा होगा? कहानी में कई बदलाव आने वाले हैं और मुझे लगता है कि दर्शकों को इसे देखना काफी पसंद आएगा।''

बता दें कि 'उड़ने की आशा' में नेहा हरसोरा और कंवर ढिल्लों मुख्य भूमिकाओं में नजर आते हैं। शो जल्द ही कहानी में सात साल का लीप लेने जा रहा है, जिसके बाद किरदारों की जिंदगी में कई नए बदलाव देखने को मिलेंगे।

 

Have something to say? Post your comment
'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

: 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

: 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

X