Monday, 19 October 2026
BREAKING
• 'हमारे पास भी आपसे हिसाब चुकता करने के लिए है बहुत कुछ', नेतन्याहू की बयानबाजी पर अराघची का पलटवार • एशियन पैरा गेम्स: मोना ने 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन में एशियन रिकॉर्ड के साथ टॉप किया, अवनी दूसरे स्थान पर • फ्रांस हिंसा पर ईरान ने ली चुटकी, सख्‍त कार्रवाई वाले बयान पर मैक्रों को याद द‍िलाया 'प्रदर्शन का अधिकार' • टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट • 'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज • राजनयिक संबंधों के 78 साल पूरे, उत्तर कोरिया ने कहा- रूस हमारा अहम दोस्त • फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों के बाद मैक्रों सख्त, कहा- नुकसान करने वालों से भरपाई कराई जाएगी • शेयर बाजार की हालिया कमजोरी का संबंध आसान निकासी से है, लेकिन अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत : वित्त मंत्री सीतारमण • मुंबई : एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर 15 पुलिस टीमों का गठन, हमलावरों की तलाशी जारी • मुंबई: अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अज्ञात हमलवारों ने की फायरिंग, ड्राइवर घायल

हरियाणा

दिग्विजय चौटाला ने दिल्ली में संसद मार्च में शामिल होकर युवाओं की आवाज की बुलंद

Updated on Monday, July 20, 2026 20:27 PM IST

चंडीगढ़ : सोमवार को जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला भारी संख्या में जेजेपी व इनसो कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा लेकर दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पहुंचे और उन्होंने ‘चलो संसद’ मार्च का समर्थन करते हुए युवाओं की आवाज को बुलंद किया। इस दौरान दिग्विजय चौटाला ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सुधार की मांग को लेकर अनशन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के आह्वान पर देशभर से भारी संख्या में हर वर्ग के लोग दिल्ली पहुंचे है और सब एकजुट होकर अहंकार में डूबी भाजपा सरकार से अपना हक मांग रहे है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग से किलाबंदी करके युवाओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता है और सरकार को लाखों लोगों की भावनाएं सुननी ही पड़ेगी। दिग्विजय ने कहा कि भाजपा सरकार की खराब व्यवस्था के चलते आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजन व देशवासी सरकार से भीख नहीं बल्कि न्याय मांग रहे है।


हरियाणा में एचटेट परीक्षा पर फिर उठे सवाल, दिग्विजय ने सीएम से की जांच की मांग
इससे पहले जेजेपी युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने हरियाणा में एक बार फिर से एचटेट परीक्षा से जुड़ी एक बड़ी खामी को भी उजागर किया। उन्होंने कहा कि जहां देशभर में नीट परीक्षा व अन्य बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं की खामियों के चलते युवा परेशान है तो वहीं हरियाणा में एचटेट परीक्षा से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं निरंतर सामने आ रही है। एक वीडियो संदेश के जरिए दिग्विजय चौटाला ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के संज्ञान में यह मामला डालते हुए कहा कि नियमानुसार सीसीटीवी के जरिए परीक्षा परिणाम की रिकॉर्डिंग होनी चाहिए, लेकिन ये सामने आ रहा है कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड जहां परीक्षा परिणाम तैयार होते है, वहां सीसीटीवी के डाटा को डिलीट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश अनुसार पिछले तीन महीनों का सीसीटीवी डाटा रखना अनिवार्य होता है, लेकिन बोर्ड इन नियमों का खुलेआम उल्लंघन कर रहा है। दिग्विजय ने कहा कि एक पूरा तंत्र मिलकर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। उन्होंने कहा कि बिना पर्ची बिना खर्ची का नाटक करने की बजाय भाजपा सरकार को इसकी जांच करवानी चाहिए और जनता के सामने दूध का दूध और पानी का पानी करना चाहिए।

Have something to say? Post your comment
हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

: हसनपुर के एमआर स्कूल में लगेगा कृषि मेला, फल-सब्जी की खेती, डेयरी और मछली पालन से किसानों की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर : ओमप्रकाश धनखड़

संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

: संत नामदेव जी की शिक्षाएं मानवता, समानता और श्रम के सम्मान का संदेश देती हैं : नायब सिंह सैनी

ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

: ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर वार्ड छह के पार्षद संदीप शर्मा व आशुतोष सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

: हरियाणा में जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर हमले के बाद उमर अब्दुल्ला ने सख्त कार्रवाई की मांग की

कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते

: कुरुक्षेत्र में कश्मीरी स्लीपर बस पर हमले से भड़के ट्रांसपोर्टर, बोले-यहां होता तो हम जेल में होते

भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी

: भिवानी में भजन संध्या…ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन,वो तो गली गली हरि गुण गाने लगी

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा

: अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड में 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा निकालेगी कांग्रेस : कुमारी सैलजा

नमो भारत को 'राष्ट्र-नमन' से जोड़कर मनोहर लाल ने दी नई मिसाल; केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को दी जानकारी

: नमो भारत को 'राष्ट्र-नमन' से जोड़कर मनोहर लाल ने दी नई मिसाल; केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को दी जानकारी

हरियाणा में CM नायब सैनी का बड़ा निर्देश; सड़कों के किनारे से हटाए जा रहे पुराने बिजली खंभे...31 दिसंबर तक डेडलाइन

: हरियाणा में CM नायब सैनी का बड़ा निर्देश; सड़कों के किनारे से हटाए जा रहे पुराने बिजली खंभे...31 दिसंबर तक डेडलाइन

सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

: सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी

X