Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी • बांग्लादेश मॉडल का महिमामंडन करने वालों पर राहुल गांधी चुप क्यों, कांग्रेस देश को दे जवाब : डॉ. सीमा ठाकुर • सारी योजनाएं बंद करके, गारंटियां भूल नए जिले बनाने का शिगूफा छोड़ रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर • जागरूकता कार्यक्रम में एमएसएमई की उत्पादकता बढ़ाने को सरकारी योजनाओं की दी जानकारी • पलमपुर में अखिल भारतीय वरिष्ठ नागरिक महासंघ प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार जी से की मुलाकात • कांग्रेस चाहती है कि देश में अराजकता फैल जाए, देश की तरक्की रूक जाए : अनिल विज • पलवल में 3 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी का निजी सहायक गिरफ्तार, हल्का पटवारी फरार • हरियाणा ने स्वीडिश कंपनियों के साथ 4,000 करोड़ रुपए के आशय पत्रों पर हस्ताक्षर किए • पंजाब: अवैध माइनिंग पर सियासत तेज, पूर्व सीएम चन्नी ने मान सरकार को बताया माइनिंग माफिया • सीएम भगवंत मान के फ्रांस दौरे को हाई कोर्ट की अनुमति, केंद्र की राजनीतिक मंजूरी न मिलने पर मिली राहत

स्वास्थ्य

घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट'

Updated on Tuesday, July 21, 2026 12:06 PM IST

अगर आपको सीढ़ियां चढ़ने-उतरने में घुटनों में दर्द होता है, लंबे समय तक बैठने के बाद उठने में परेशानी होती है या घुटनों में जकड़न महसूस होती है, तो आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। आयुष मंत्रालय ने एक आसान 'नी मूवमेंट' साझा किया है, जिसे नियमित रूप से करने से घुटनों की सेहत बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है। आयुष मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि घुटनों से जुड़ी परेशानियों से राहत पाने के लिए 'नी मूवमेंट' एक बेहतरीन आसान है। इसे करते समय सही तरीके से सांस लेते हुए तथा शरीर का सही अलाइनमेंट बनाए रखकर करना चाहिए। इससे शरीर के निचले हिस्से को मजबूती मिलती है और रोजमर्रा के काम जैसे चलना, बैठना और उठना आसान हो सकता है। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं और शरीर को सामान्य स्थिति में रखें। अब गहरी सांस लेते हुए दोनों हाथों को सामने की ओर कंधों की ऊंचाई तक उठाएं। इस दौरान हथेलियां नीचे की ओर रहें। अब धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए घुटनों को मोड़ें और शरीर को आधी कुर्सी जैसी यानी सेमी-स्क्वाट की स्थिति में ले जाएं। ध्यान रखें कि अंतिम स्थिति में आपकी जांघें और दोनों हाथ जमीन के समानांतर हों। कुछ क्षण इस स्थिति में रहें और फिर सांस लेते हुए धीरे-धीरे वापस सीधे खड़े हो जाएं। इसे एक राउंड माना जाएगा। इसी तरह कुल तीन राउंड पूरे करें। अभ्यास समाप्त होने के बाद कुछ देर सामान्य अवस्था में खड़े होकर शरीर को आराम दें।


आयुष मंत्रालय के मुताबिक इस योगाभ्यास को नियमित करने से घुटनों के जोड़ों की मूवमेंट बेहतर होती है। घुटनों के आसपास की मांसपेशियां मजबूत होती हैं, जिससे जोड़ों पर दबाव कम पड़ता है। इसके अलावा शरीर का संतुलन बेहतर होता है, लचीलापन बढ़ता है और पैरों में ताकत आती है। यह अभ्यास उन लोगों के लिए भी फायदेमंद हो सकता है, जो लंबे समय तक बैठकर काम करते हैं और जिनके पैरों में अकड़न या कमजोरी महसूस होती है।
योग करते समय जल्दबाजी बिल्कुल न करें। अपनी क्षमता के अनुसार ही घुटनों को मोड़ें और सांस लेने-छोड़ने की प्रक्रिया पर ध्यान दें। अगर घुटनों में तेज दर्द, हाल ही में चोट, सर्जरी या गंभीर गठिया जैसी समस्या है, तो यह अभ्यास शुरू करने से पहले डॉक्टर या प्रशिक्षित योग विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Have something to say? Post your comment
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: सात में से एक व्यक्ति मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहा

: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: सात में से एक व्यक्ति मानसिक स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहा

गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी

: गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी

महिलाओं तक सीमित नहीं ब्रेस्ट कैंसर, पुरुषों को भी हो सकता है : WHO

: महिलाओं तक सीमित नहीं ब्रेस्ट कैंसर, पुरुषों को भी हो सकता है : WHO

बच्चों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा, डब्ल्यूएचओ ने जारी की पहली ग्लोबल गाइडलाइन

: बच्चों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा, डब्ल्यूएचओ ने जारी की पहली ग्लोबल गाइडलाइन

मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार

: मत्स्यासन: एक योग जो तनाव, थायराइड और पाचन को सुधारने में होता है असरदार

शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ

: शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ

बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर

: बार-बार चक्कर आना सिर्फ थकान नहीं, इन वजहों से भी घूम सकता है सिर

हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट क्या अंतर है? जानिए इसके लक्षण और तुरंत बचाव के उपाय

: हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट क्या अंतर है? जानिए इसके लक्षण और तुरंत बचाव के उपाय

शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे

: शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे

बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे

: बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे

X