Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

मनोरंजन

सूरज बड़जात्या संग पहली मुलाकात पर बोलीं अमृता राव- मुझे उम्मीद नहीं थी कि इतना बड़ा रोल मिलेगा

Updated on Tuesday, July 21, 2026 12:07 PM IST

मुंबई : अभिनेत्री अमृता राव फिल्म 'विवाह' में पूनम के किरदार से आज भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए हैं। अभिनेत्री ने मीडिया के साथ हुई बातचीत में बताया कि निर्देशक सूरज बड़जात्या ने उन्हें फिल्म 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' में उनके छोटे से रोल को देखकर 'विवाह' के लिए चुना था। अमृता राव ने बताया कि उस फिल्म में उनका स्क्रीन टाइम बहुत कम था, इसलिए उन्हें बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि उन्हें इतना बड़ा और यादगार किरदार मिलेगा। उन्होंने फिल्म के निर्देशक सूरज बड़जात्या के साथ पहली मुलाकात का किस्सा याद करते हुए कहा, "जब मैं, पहली बार उनसे मिली थी, तो मुझे पता नहीं था कि उन्हें मुझसे क्या उम्मीदें हैं और किस रूप में देखना चाहते हैं। इसलिए मैं एक मॉडर्न मुंबई की लड़की की तरह जींस और टी-शर्ट पहनकर उनसे मिलने पहुंची। लेकिन, वहां जाकर पता चला कि वह मुझे 'मधुपुर' की एक सीधी-सादी छोटे शहर की लड़की 'पूनम' का किरदार निभाने के लिए देना चाहते हैं।"


उन्होंने आगे बताया, "एक बात, मैं सच में कभी नहीं भूलूंगी कि सूरज जी ने मुझसे कहा था कि उन्हें मैं एक फिल्म में बहुत पसंद आई थी, तो उस पल मुझे लगा कि वे मेरी हिट फिल्मों की बात कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने बताया कि मैं उन्हें 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' में पसंद आई थी। उस फिल्म में मेरा स्क्रीन टाइम मुश्किल से सात मिनट का था। यह बात मेरे लिए बेहद भावुक करने वाली थी, क्योंकि इतने छोटे से रोल ने भी सूरज बड़जात्या जैसे निर्देशक पर गहरी छाप छोड़ी थी।"


सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित फिल्म 'विवाह' में अमृता राव और शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में पूनम की सादगी और मासूमियत ने दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी थी, जो आज भी बरकरार है। महज 8 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारी कमाई की और अमृता-शाहिद की जोड़ी रातोंरात घर-घर की पसंद बन गई थी।
राजश्री प्रोडक्शंस द्वारा प्रोड्यूस और डिस्ट्रीब्यूट की गई 'विवाह' के रोमांटिक सीन्स, डायलॉग्स और गानों का क्रेज सोशल मीडिया पर आज भी बरकरार है।

Have something to say? Post your comment
'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

: 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

: 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

X