Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा में सरिया से भरा ट्रक नाले में पलटा, चालक की दर्दनाक मौ*त, दो घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Updated on Tuesday, July 21, 2026 12:09 PM IST

ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। छपरौला के पास दादरी से गाजियाबाद की ओर जा रहा सरिया से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि ट्रक में लदी भारी-भरकम सरिया केबिन को चीरते हुए आर-पार निकल गई, जिससे चालक गंभीर रूप से फंस गया। पुलिस और राहत टीम ने चालक को निकालने के लिए करीब दो घंटे से अधिक समय तक रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस के अनुसार हादसा मंगलवार को हुआ। ट्रक में करीब 10 टन सरिया लदा हुआ था और वह दादरी से गाजियाबाद की ओर जा रहा था। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि चालक को चलते समय नींद की झपकी आने से ट्रक अनियंत्रित हो गया। तेज रफ्तार ट्रक पहले सड़क किनारे लगे बिजली के पोल और ट्रांसफॉर्मर से टकराया, इसके बाद नाले को पार करते हुए पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही थाना बादलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। ट्रक के अंदर चालक आमिर (28) निवासी ग्राम जेहरा, थाना कोतवाली देहात, बुलंदशहर बुरी तरह फंस गया था। ट्रक में लदी सरिया केबिन में घुस जाने के कारण उसे बाहर निकालना बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया। रेस्क्यू अभियान के दौरान पुलिस ने हाइड्रा, क्रेन और गैस कटर की मदद ली। सबसे पहले ट्रक पर लदी सरिया को हटाया गया, उसके बाद केबिन को काटकर चालक तक पहुंचने की कोशिश की गई।


करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के दौरान कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ लेकिन पुलिस ने मौके पर ट्रैफिक को सुचारु रूप से संचालित कराया और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटाने के बाद मार्ग को पूरी तरह साफ कर दिया गया।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह चालक को नींद आना मानी जा रही है, हालांकि पुलिस अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Have something to say? Post your comment
सशक्त नारी ही समर्थ उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री योगी

: सशक्त नारी ही समर्थ उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री योगी

मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने को तैयार काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

: मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने को तैयार काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और नए भारत की भाग्यविधाता बन रही यूपी की नारी : सीएम योगी

: ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और नए भारत की भाग्यविधाता बन रही यूपी की नारी : सीएम योगी

नवरात्र पर योगी का संदेश: मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही साकार होगा विकसित यूपी का सपना

: नवरात्र पर योगी का संदेश: मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही साकार होगा विकसित यूपी का सपना

नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

: नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

: नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

: बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

'मैं तैयार, आप भी अयोध्या से लड़िए चुनाव', सीएम योगी को अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार

: 'मैं तैयार, आप भी अयोध्या से लड़िए चुनाव', सीएम योगी को अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार

भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

: भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट की मंजूरी

: जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट की मंजूरी

X