Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

मनोरंजन

'द केरल स्टोरी' के बाद विवादित विषयों से जुड़ना करियर की रणनीति नहीं : अदा शर्मा

Updated on Tuesday, July 21, 2026 12:33 PM IST

मुंबई : 'द केरल स्टोरी' से चर्चा में आईं अभिनेत्री अदा शर्मा एक बार फिर करियर और फिल्मों के चुनाव को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म के बाद अदा का नाम कई ऐसे प्रोजेक्ट्स से जुड़े, जिनके विषय संवेदनशील थे। हालांकि, इस पर अभिनेत्री का कहना है कि विवादित विषयों वाली फिल्मों से जुड़ना उनकी कोई सोच-समझकर बनाई गई रणनीति नहीं है। उनके लिए हर किरदार खास है।

'द केरल स्टोरी' के बाद अदा शर्मा का नाम 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी', 'तुमको मेरी कसम' और 'गजरा' जैसे प्रोजेक्ट्स से भी जुड़ा। इन फिल्मों और किरदारों के विषयों को लेकर लोगों के बीच चर्चा रही। समाचार एजेंसी ने उनसे पूछा कि क्या वह जानबूझकर ऐसे किरदार चुन रही हैं या फिर अब फिल्म निर्माता उन्हें इसी तरह के रोल के लिए संपर्क कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि एक कलाकार के लिए हर किरदार की अपनी अहमियत होती है। चाहे कहानी किसी वास्तविक घटना से जुड़ी हो या फिर पूरी तरह काल्पनिक हो, कैमरे के सामने आते ही वह किरदार उनके लिए सच बन जाता है। अभिनय करते समय वह इस बात पर ज्यादा ध्यान देती हैं कि किरदार को पूरी ईमानदारी के साथ कैसे निभाया जाए।

अदा शर्मा ने समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा, ''मैंने 'द केरल स्टोरी' के बाद कई अलग तरह के किरदार निभाए हैं। मैंने 'सनफ्लावर' में एक बार डांसर का किरदार निभाया, जो पूरी तरह काल्पनिक कहानी पर आधारित था। इसके अलावा 'रीता सान्याल' में आठ अलग-अलग किरदार निभाने का मौका मिला, जो मेरे लिए एक अलग और मजेदार अनुभव था।''

उन्होंने आगे कहा, ''मैंने 'कमांडो' ओटीटी सीरीज में भी काम किया, जिसमें मैंने भावना रेड्डी का किरदार दोबारा निभाया। यह प्रोजेक्ट पूरी तरह एक्शन और मनोरंजन पर आधारित था। मेरे करियर में अलग-अलग तरह की कहानियां और किरदार शामिल रहे हैं, इसलिए मुझे केवल एक तरह की भूमिका से जोड़ना सही नहीं होगा।''

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करते हुए अदा ने बताया कि वह एक हॉरर फिल्म भी कर रही हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, ''मैं उम्मीद करती हूं कि यह कहानी किसी सच्ची घटना पर आधारित न हो। मैं नहीं चाहती कि फिल्म में दिखाए गए डरावने अनुभव असल जिंदगी में भी सामने आएं। इसके अलावा मैं एक सुपरहीरो फिल्म का भी हिस्सा हूं, जो पूरी तरह काल्पनिक दुनिया पर आधारित है। वहीं, 'गजरा' में मैंने देवी के किरदार को निभाया। यह प्रोजेक्ट वास्तविक घटनाओं से प्रेरित था।''

उन्होंने कहा, ''चाहे किरदार किसी वास्तविक व्यक्ति से जुड़ा हो या कल्पना से बनाया गया हो, जब मैं कैमरे के सामने होती हूं तो यह मेरे लिए मायने नहीं रखता। मैं उस किरदार को पूरी ईमानदारी से निभाती हूं।''

 

Have something to say? Post your comment
'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

: 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

: 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

X