Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो • ट्रंप का यू-टर्न: 'ग्राहम एक्ट' लागू पर छूट का ऐलान, रूस से तेल खरीद पर भारत-चीन को फिलहाल टैरिफ से राहत • दीपावली के पीक सीजन में विरोध-प्रदर्शनों से कारोबार प्रभावित, व्यापारी बोले-कनॉट प्लेस प्रदर्शन मुक्त हो • विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, बुनियादी ढांचा और उद्यमिता चार प्रमुख स्तंभ: नीति आयोग उपाध्यक्ष • भारत-यूएस व्यापार समझौता लगभग पूरा, दोनों सरकारें लगातार संपर्क में : अमेरिकी अधिकारी • अगरकर के जाने के बाद भी मौका नहीं, क्या मोहम्मद शमी के लिए टीम इंडिया में वापसी के रास्ते अब बंद हो चुके हैं? • पहला टी20: डेब्यूटेंट निकी के साथ दीप्ति ने जुटाए 82 रन, भारत ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराया • न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे और टेस्ट टीम घोषित, 50 ओवरों के फॉर्मेट में 2 अलग कप्तान • रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है" • ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

उत्तर प्रदेश

महापंचायत में सरकार पर बरसे किसान, नारेबाजी के बीच 21 सूत्री मांगों को लेकर दिया धरना

Updated on Wednesday, July 22, 2026 11:00 AM IST

यूपी के प्रयागराज में सिविल लाइंस में पत्थर गिरजाघर के बगल स्थित धरना स्थल पर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) टिकैट गुट की ओर से आयोजित ‘डेरा डालो, घेरा डालो किसान सम्मान महापंचायत’ आयोजित की गई। हालांकि, किसान नेता राकेश टिकैत मौके पर नहीं पहुंच पाए। किसान नेता राकेश टिकैत के नहीं पहुंचने के बावजूद किसानों ने ट्रैक्टरों के साथ पहुंचकर शक्ति प्रदर्शन किया। जंतर-मंतर पर चल रहे धरने में व्यस्त होने के कारण राकेश टिकैत महापंचायत में नहीं आ सके। जिसके बाद महापंचायत की कमान भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह ने संभाली।


प्रयागराज में हुई महापंचायत में किसानों ने खाद की उपलब्धता, ग्रामीण क्षेत्रों में 16 से 18 घंटे बिजली आपूर्ति, स्मार्ट मीटरों की तकनीकी जांच, ट्यूबवेल फीडरों की समस्या, ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि, भूमि अधिग्रहण में उचित मुआवजा, कृषि भूमि को ग्रीन बेल्ट घोषित करने की प्रक्रिया, आवारा पशुओं की समस्या, गौशालाओं के निर्माण, नगर निगम सीमा में शामिल गांवों पर लगाए गए हाउस टैक्स, सीवर टैक्स और जलकर वापस लेने समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरा। किसान जमकर सरकार पर बरसे।


अनुज सिंह ने कहा कि सरकार को लगता है कि छात्रों और किसानों को बंदूक और डंडे के बल पर अपनी मांग को रखने से रोक सकती है। लेकिन शायद उनको नहीं पता कि यह लोकतांत्रिक देश है। उन्होंने दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन को लेकर कहा कि छात्रों पर लाठी चलाना बहुत ही निंदनीय है। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। महापंचायत के बाद भाकियू प्रतिनिधिमंडल की एडीएम (प्रशासन), डीसीपी के साथ वार्ता हुई। प्रशासन ने किसानों की मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए एक सप्ताह के भीतर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।


21 सूत्री मांगों को लेकर किसानों ने दिया धरना
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के मंडल अध्यक्ष बब्लू दुबे के नेतृत्व में सोमवार को किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 21 सूत्री ज्ञापन मंडलायुक्त और जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन देने से पूर्व किसानों ने धरना दिया। ज्ञापन में भूमि माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई, सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे हटाने और चिन्हित भू-माफियाओं को जेल भेजने की मांग की गई।


किसानों ने जनपद में औद्योगिक कॉरिडोर, विंध्य एक्सप्रेस-वे और आवास विकास परिषद के लिए हो रहे भूमि अधिग्रहण का विरोध करते हुए किसानों की सहमति के बिना अधिग्रहण न करने तथा धारा-28 की कार्रवाई वापस लेने की मांग उठाई। ज्ञापन में डीएपी और यूरिया की कालाबाजारी रोकने, नकली उर्वरक व कीटनाशकों की जांच कर दोषियों के लाइसेंस निरस्त करने की भी मांग की गई।

 

Have something to say? Post your comment
सशक्त नारी ही समर्थ उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री योगी

: सशक्त नारी ही समर्थ उत्तर प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला : मुख्यमंत्री योगी

मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने को तैयार काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

: मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाने को तैयार काशी हिंदू विश्वविद्यालय, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और नए भारत की भाग्यविधाता बन रही यूपी की नारी : सीएम योगी

: ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत और नए भारत की भाग्यविधाता बन रही यूपी की नारी : सीएम योगी

नवरात्र पर योगी का संदेश: मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही साकार होगा विकसित यूपी का सपना

: नवरात्र पर योगी का संदेश: मातृशक्ति की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से ही साकार होगा विकसित यूपी का सपना

नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

: नवरात्रि के पहले दिन सीएम योगी ने की देवी पाटन मंदिर में आराधना, लोक मंगल की कामना

नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

: नारी का सम्मान और स्वावलंबन ही रामराज्य का आधार : मुख्यमंत्री योगी

बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

: बुलंदशहर में भूरा गैंग का एनकाउंटर : सरगना समेत पांच पशु चोर गिरफ्तार, दो बदमाश घायल

'मैं तैयार, आप भी अयोध्या से लड़िए चुनाव', सीएम योगी को अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार

: 'मैं तैयार, आप भी अयोध्या से लड़िए चुनाव', सीएम योगी को अखिलेश यादव का चैलेंज स्वीकार

भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

: भदोही को फिर मिलेगी संत रविदास के नाम से पहचान, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट की मंजूरी

: जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, योगी कैबिनेट की मंजूरी

X