Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• सरकार के दो सालः सड़क, पेयजल, उद्योग और निवेश से हरियाणा के विकास को गति देने पर जोर- नायब सिंह सैनी • त्योहारों पर महंगाई की मार, आम आदमी की थाली से लेकर रसोई तक बिगड़ा बजट : सैलजा • बोनस देकर किसान-आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • पंजाब भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू की, नशा, भ्रष्टाचार और अपराध को बनाएगी बड़ा मुद्दा • सुनील जाखड़ ने अमित शाह को लिखा पत्र, पंजाब की जेलों से चल रहे ड्रग्स कारोबार की एनआईए-ईडी जांच की मांग • झोटा हत्याकांड में सचिन पायलट और गुरजीत औजला ने 'मान सरकार' को घेरा, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल • परिवार से मिलने पहुंचे SGPC प्रधान, परविंदर झोटा को लेकर किया बड़ा ऐलान • पंजाब में CBI की जांच तेज! OSD राजबीर घुम्मन के बाद अब इन 6 लोगों से होगी पूछताछ, समन जारी • पंजाब में चुनाव आयोग की हलचल तेज! कब होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरी खबर • Ludhiana: सतलुज नदी में गैर-कानूनी माइनिंग पर सख्त Action, मामला दर्ज

मनोरंजन

आर. माधवन ने छात्रों के समर्थन में उठाई आवाज, बोले- दोषियों को मिले ऐसी सजा जो मिसाल बने

Updated on Thursday, July 23, 2026 13:25 PM IST

मुंबई : नीट पेपर लीक मामले को देशभर में आक्रोश देखने को मिल रहा है। जंतर-मंतर से लेकर विभिन्न राज्यों में छात्र केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। छात्रों के साथ न्याय को लेकर कई सेलेब्स सामने उतर आए। अब इस लिस्ट में अभिनेता आर. माधवन का नाम जुड़ गया है। अभिनेता आर. माधवन ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर करते हुए लिखा, "शिक्षा देश का भविष्य बदलने की ताकत होती है और हर छात्र एक ऐसी व्यवस्था का हकदार है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और योग्यता पर आधारित हो। भारत के युवाओं की असीम क्षमता में विश्वास रखने वाले व्यक्ति के रूप में, मैं आज उन सभी छात्रों और अभिभावकों की चिंता और निराशा को समझता हूं। शिक्षा व्यवस्था को लोगों में विश्वास, निष्पक्षता और अवसर की भावना पैदा करनी चाहिए।" नीट पेपर लीक मामले को उन्होंने कमजोर बताते हुए लिखा, "इस तरह की घटनाएं छात्रों और परिवारों की उम्मीदों, मेहनत और सपनों पर गहरा असर डाल सकती है। भारत जैसे देश में, जहां शिक्षा लोगों के जीवन को दिशा देने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मैं सरकार से आग्रह करता हूं कि जो भी लोग इसके लिए जिम्मेदार पाए जाएं, उनके खिलाफ जल्द और सख्त कार्रवाई की जाए। सजा इतनी स्पष्ट और कड़ी होनी चाहिए कि भविष्य में कोई भी व्यक्ति हमारे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की हिम्मत न करे।"


उन्होंने सरकार पर विश्वास जताते हुए लिखा, "इस घटना को लेकर अतीत में हुई कमियों को स्वीकार करने के बाद मुझे विश्वास है कि हमारी सरकार आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाएगी, व्यवस्था को मजबूत करेगी और आने वाली पीढ़ियों के लिए शिक्षा की निष्पक्षता और विश्वसनीयता को बनाए रखेगी। आज जो युवा चिंतित या निराश महसूस कर रहे हैं, उनसे मैं कहना चाहता हूं कि वे अपना विश्वास न खोएं। आपकी प्रतिभा, मेहनत और आपका चरित्र किसी भी व्यवस्था की कमियों से कहीं अधिक बड़े हैं। मेहनत करते रहें, खुद पर भरोसा रखें और किसी भी अस्थायी परेशानी को अपने भविष्य की पहचान न बनने दें।"


उन्होंने छात्रों की तारीफ करते हुए लिखा कि वे उन सभी युवाओं के साहत और संकल्प की सराहना करते हैं, जो शांतिपूर्ण तरीके से जरूरी सुधारों की मांग कर रहे हैं। साथ ही, मैं सभी से अपील करता हूं कि वे ऐसे लोगों से सावधान रहें, जो अपने निजी स्वार्थ के लिए इस मुद्दे का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं और इसके वास्तविक उद्देश्य से ध्यान भटका सकते हैं।


उन्होंने लिखा, "मैं हर नागरिक के शांतिपूर्ण और जिम्मेदार तरीके से अपनी बात रखने के अधिकार का सम्मान करता हूं। मेरा प्रयास हमेशा यही रहा है कि मैं युवाओं के साथ मजबूती से खड़ा रहूं, सार्थक सुधारों का समर्थन करूं और अपनी आवाज के माध्यम से सकारात्मक बदलाव को बढ़ावा दूं। मैंने हमेशा उन सभी लोगों का सम्मान किया है, उनका समर्थन किया है और उनके अच्छे स्वास्थ्य व विवेक के लिए प्रार्थना की है, जिन्हें हमारे देश की सेवा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मेरा विश्वास है कि हम सभी मिलकर भारत के लिए एक मजबूत और उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। जय हिंद।"

Have something to say? Post your comment
'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

: 'अक्का' का टीजर रिलीज, गैंगस्टर वर्ल्ड में दिखेगी दो महिलाओं की जंग

27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

: 27वीं सालगिरह पर श्रीराम नेने ने किया माधुरी को विश, बोले- तुम आज भी मेरी फेवरेट हो

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले-

: रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

: ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

: एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' वाले बयान पर संतों का समर्थन, बोले- 'फिल्मों में हिंदू धर्म को गलत तरीके से दिखाया गया'

हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

: हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर ने पूछताछ के लिए बुलाया, 22 अक्टूबर तक समय देने से किया इनकार

'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

: 'जिंदादिल, हंसमुख और सबको खुश कर देने वालीं हेमा मालिनी', सायरा बानो ने एक्ट्रेस के जन्मदिन पर सुनाया मजेदार किस्सा

जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

: जब मीका सिंह ने अमिताभ बच्चन के घर भिजवा दिया बड़ा सा पियानो, बिग बी बोले- 'मुझे बजाना भी नहीं आता'

फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

: फिल्म रिव्यू: यामी गौतम की 'नई नवेली' में कॉमेडी, मिस्ट्री और एक्शन का तड़का, क्लाइमैक्स कर देगा हैरान

X